बरेली । लूट की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया उनके पास अवैध हथियार और नकदी भी बरामद हुई, बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव सिमरा अजूबी बेगम निवासी रविंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश सिंह और उनकी पत्नी से पांच जनवरी को एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में जाते समय मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने पत्नी का पर्स छीन लिया जिसमें मोबाइल फोन सोने की चेन और कुंडल थे घटना की रिपोर्ट रविंद्र कुमार ने थाने में दर्ज कराई थी तब पुलिस ने आज बिथरी चैनपुर के गांव पूरना पुर निवासी प्रमोद उर्फ पकौड़ी पुत्र प्रताप सिंह और यही के रहने वाले रोहिताश पुत्र कालीचरन को पुलिस ने आज बिथरी पुल के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया बदमाशों की फायरिंग में सिपाही आकाश भी घायल हो गया पुलिस को आज सूचना मिली कि कंथारिया बीसलपुर रोड पर हुई लूट के दो आरोपी भीमपुर गोटिया के पास बिथरी पुल से होकर गुजर रहे हैं तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की इसी दौरान प्रमोद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिससे सिपाही आकाश गोली लगने से घायल हो गया पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रमोद भी गोली लगने से घायल हुआ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जब उनकी तलाशी दी तो दोनों के पास से तलाशी के दौरान एक-एक तमंचा कारतूस खोखा और प्रमोद के पास से 3200 और रोहिताश के पास से 3600 रूपए नकद बरामद किए पुलिस ने घायल प्रमोद और सिपाही आकाश को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और उपचार के बाद अपराधी प्रमोद व रोहिताश को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार , निरीक्षक अपराध वेद सिंह , व उनि देवेन्द्र सिंह , उनि पवन कुमार शर्मा , उनि शंशाक सिंह , उनि सर्वेश सिंह, हेका तिरमल सिंह, कांस्टेबल आकाश मौजूद थे।