बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल दहलाने देने वाला मामला सामने आया है यहां एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने बलात्कार किया बच्ची जब खून से लटपट हालत में मिली तो सभी हैरान रह गए लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई बताया जा रहा है यह बलात्कार करने वाला आरोपी युवक परिवार का जान पहचान का व्यक्ति है अक्सर घर पर आता जाता रहता था इसी बात का फायदा पाकर उसने मासूम बच्ची को बाजार से टॉफी दिलाने के नाम पर ले गया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया रात में बच्ची की चीख सुनकर जब कुछ लोग जमा हुए तो देखा की बच्ची खून से लटपट है वहां से भाग रहे युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया है वह इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया थाना कैंट में एक गांव के रहने वाले हैं उनसे एक तहरीर प्राप्त हुई। परिवार के द्वारा उनकी तीन वर्षीय बच्ची के साथ में दुष्कर्म किया गया। एक व्यक्ति के द्वारा जो की उनके घर में आता जाता रहता था, उनके परिचय में था। उस व्यक्ति को तहरीर के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इसमें थाना कैंट में मुकदमा लिखा गया है कानूनी कार्रवाई की जा रही है।