मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बलिया पुलिस पर हमला, दो एसआई समेत पांच जवान घायल

January 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिहार। बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत छतनवार गांव में रविवार देर शाम छापेमारी करने पहुंची बलिया कोतवाली पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में कोतवाली पुलिस के दो एसआई और पांच जवान जख्मी हो गए। हमलावरों ने पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बलिया कोतवाली की पुलिस टीम बगैर स्थानीय पुलिस को सूचना दिए छतनवार गांव के यादव टोला स्थित धर्मराज यादव के घर छापेमारी करने पहुंची थी। बलिया पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्मराज यादव के घर चोरी की बाइक रखी गई है। इससे पहले, बलिया में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक लड़का पकड़ा गया था, जिसने पूछताछ में धर्मराज यादव का नाम लिया था। इसी के आधार पर यूपी पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस ने धर्मराज यादव के घर तलाशी शुरू की, उनके परिजनों और गांव के अन्य लोगों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में बलिया कोतवाली के एसआई ज्ञान चंद्र शुक्ला और एएसआई राजू राय जख्मी हो गए।दोनों को गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें लगी हैं। हमले के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर पथराव किया, जिससे वाहन का शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। यूपी पुलिस की टीम को छापेमारी से पहले स्थानीय पुलिस को सूचित करना चाहिए था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights