मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Screenshot 2025-01-06 180120
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बुलंदशहर। रात को बुलंदशहर के खुर्जा में अरनिया थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10,200 रुपये, एक बाइक, एक तमंचा व चाकू बरामद किया है। छह दिन पहले आरोपी थाना क्षेत्र में एक किसान से मारपीट कर 27 हजार रुपये लूट कर भाग गए थे। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि रविवार रात को अरनिया थाना पुलिस गांव जावल बंबा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए, जिनको पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। आरोपी रुके नहीं और बाइक को तेजी से मोड़ते हुए गांव डांबर की तरफ भागने लगे। इसी दौरान नलकूप के पास कच्चे रास्ते पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम की ओर फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। अन्य दो बदमाशों को पुलिस ने वहीं पर दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान संदीप निवासी जामुनका गांव थाना चंडौस जनपद अलीगढ़, अजय कुमार निवासी सूरजपुर गांव थाना चंडौस जनपद अलीगढ़ और विशेष निवासी जाटव मोहल्ला चंडोस जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 30 दिसंबर को अरनिया थाना क्षेत्र में एक किसान से 27,482 रुपये लूट लिए थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights