मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 12.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन दरबार सजा,गुरु का अटूट लंगर हुआ

January 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव की खुशी में आज श्री वैभव लान में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला के तत्वाधान में एक विशेष कीर्तन दरबार हुआ जिसमें हजूरी रागी जत्था भाई परमजीत सिंह प्रभजोत सिंह के द्वारा कीर्तन गायन किया गया। उसके उपरांत गुरु का ताल आगरा से पधारे ज्ञानी केवल सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन के बारे में विस्तार से संगत को कथा सुनाई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इसके उपरांत चंडीगढ़ से पधारे हुए रागी जत्था भाई तवनीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह की वाणी के कीर्तन सुनाएं ।
इसके बाद नगर कीर्तन में जिन सज्जनों के द्वारा प्रसाद बांटा गया था। उनको गुरुद्वारा साहब की ओर से प्रधान रजनी अनेजा एवं मीत प्रधान मनजीत सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिन विद्यालयों के बच्चों ने नगर कीर्तन में कार्यक्रम प्रस्तुत किए थे उनके स्कूल को व बच्चों को सम्मानित किया गया। समस्त आई हुई संगत का गुरुद्वारा साहब के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह ने धन्यवाद किया। समाप्ति के उपरांत हजारों की संख्या में संगत ने गुरु का लंगर छका। आज के इस कार्यक्रम में श्री सुखमणि साहिब सेवा समिति एवं स्त्री सत्संग सभा का विशेष योगदान रहा

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights