मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 12.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सपा की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया

January 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बदायूं विधानसभा की मासिक शहर के आरफीन हाल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री आबिद रजा ने की। विधानसभा की समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा आज प्रदेश की जनता उत्तर प्रदेश सरकार से परेशान है। किसान, गरीब मजदूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक पर सरकार अत्याचार कर रही है। अखिलेश यादव के P.D.A. से भाजपा सरकार बौखला गई है। इसीलिए सरकार के जनप्रतिनिधि अधिकारियों पर दबाव बना कर सपा कार्यकर्ताओं व गरीब जनता पर जुल्म करा रहे है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

संसद में संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर का अपमान पूरे देश की जनता का अपमान है। भाजपा संविधान बदलना चाहती है। संविधान देश की एक ऐसी किताब है जिससे पूरे देश की जनता के हक सुरक्षित है। जिले में सरकार के जनप्रतिनिधि अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत कार्यों को अंजाम दे रहे है। चाहे मझिया सूरजकुंड का प्रकरण हो चाहे गुलफाम की आत्मदाह के प्रयास का प्रकरण इन सबके पीछे सरकार के नेताओं का इनडायरेक्ट हाथ है। बैठक में सर्वसम्मति से यह पास हुआ कि बदायूं के जितने बर्निंग मुद्दे है, इन पर डेलिगेशन बनाना चाहिए। डेलिगेशन के जिम्मेदार लोग पीड़ित लोगों से मिलकर इंसाफ दिलाने में उनकी मदद करें। जिस पर आबिद रजा ने बैठक में कार्यकर्ताओं को डेलिगेशन आदित्य यादव व धर्मेंद्र यादव से वार्ता करके बनाने का वायदा किया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि 27 जनवरी को बदायूं विधानसभा की जनता से मिलने प्रत्येक गांव में जाने का प्रयास करेंगे। संचालन नगर अध्यक्ष फरहत अली ने कहा सन् 2027 में शहर के कार्यकर्ता तन, मन, धन से अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बनाने के लिए अपने अपने इलाके में जुट जाए। बैठक में जवाहर सिंह यादव, मोहतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नत्थू राम कश्यप, सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष जाहिद गाज़ी, सपा के प्रदेश सचिव साजिद अली, सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शशांक यादव, दिनेश भारती, सी एल गौतम, इंदु सक्सेना, अनवर सभासद, अबरार सभासद, नवेद सभासद, राहुल कुर्मी, गगन, उजागर सिंह, हर्षित यादव, डॉ आर्येंद्र, अनीस सिद्दीकी, अफसर, कौसर, छोटू, बब्लू, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights