बरेली। तहसील सदर बरेली के सभागार मे सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी वेल्फेयर एसोसिएशन की मासिक मीटिंग की गई सबसे पहले राष्ट्रीयगान कर मीटिंग शुरू की गई। जिस मे 10 सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारीयो का जन्मदिन राकेश चन्द्र सक्सेना अध्यक्ष ने व उपस्थित लोगो ने माल्यार्पण करके केक कटवाया तथा सभी को दीर्घा आयु होने प्रार्थना की गई ।ईश्वर से प्रार्थना की गई की सभी साथी प्रसन्न रहे खुश रहे दीर्घायु हो जिसमें नरेश पाल शर्मा संगठन मंत्री राकेश बाबू गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम गोपाल पांडे, संरक्षण विरेंद्र पाल सिंह, ऑडिटर विजय कुमार सकसेना ,टीकाराम आर्य, नाथूलाल गगवार ,रवी मिश्र आदि का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया । मीटिंग मे चिकित्सापूर्ति की की फाइलों फंड की फाईलो के भुगतान क्राफ कटिंग का मानदेय डी ए का एरियर आदि की समस्या प्राप्त हुई। जिनके बावत ज्ञापन तैयार करके उच्च अधिकारी को दिया जाएगा बैठक रवी प्रकाश रस्तोगी नन्हे बाबू महेश कुमार सागर बत्तीराम महेश कुमार रस्तोगी आदि ने विचार व्यक्त किए राकेश चन्द्र अध्यक्ष ने सभी उपस्थित साथीगण का आभार व्यक्त किया।