बरेली। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल ने सेहत की पाठशाला मुहिम के अंतर्गत परगवां गांव में किशोरियों और महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड बांटे। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को बाहरी और आंतरिक स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। स्वच्छता ही स्वस्थ रहने का रास्ता है। बेटियां स्वस्थ रहेंगी तब उनका पढ़ाई में भी मन लगेगा। अच्छे से पढ़ाई करेंगे तो अच्छा करियर भी बनेगा। यदि एक बेटी का करियर बनता है तो दो परिवार सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार गांव- गांव जाकर निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण कर रहे हैं। यदि किसी को भी पैड की आवश्यकता है तो वह उनसे सीधे संपर्क कर सकता है।