शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) राकेश कुमार आजाद दुबई के आबू धाबी विश्वविद्यालय में दो दिन चलने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस सम्मेलन में प्रो आजाद “हिंदी के विकास में फिल्म एवं मीडिया का योगदान ” विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त डॉ आजाद एक सत्र में वक्ता के रूप में भी प्रतिभाग करेंगे। दो दिन चलने वाली यह संगोष्ठी दिनांक 10 एवं 11 जनवरी को अबू धाबी विश्वविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित होगी। संगोष्ठी में देश-विदेश के अनेकों विद्वान प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान काव्य गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा । डॉ आजाद की इस शैक्षिक यात्रा हेतु मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, प्रबंध समिति के सचिव डॉ अवनीश मिश्रा, कॉलेज के समस्त शिक्षकों एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व में डॉ आजाद हांगकांग,मकाऊ,वियतनाम, सिंगापुर,मलेशिया, थाईलैंड,उज़्बेकिस्तान व नेपाल इत्यादि देशों की शैक्षिक यात्रा कर चुके हैं।