बरेली । देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव इटोआ निवासी 26 वर्षीय बुद्धसेन मौर्य पुत्र चंद्रपाल मौर्य की ट्रेन की चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया बुद्धसेन मौर्य का 6 माह पहले एक एक्सीडेंट हो गया था तब से उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। घर से निकल कर भाग जाते थे। शनिवार की शाम को बुद्धसेन घर से निकल कर भागा उसे पकड़ने के लिए परिवार वाले भागे तब तक बुद्धसेन गांव मोहन पुर रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन पर चला गया इस दौरान लालकुआं की तरफ से आ रही ट्रेन से टकरा गया बुद्धसेन मौर्य की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बुद्धसेन की पत्नी चांदनी और तीन बच्चों का पिता था।