बरेली । मजदूरी करके पैदल घर वापस आ रहे हैं मजदूर को कार ने टक्कर मार दी मजदूर की घटना स्थल पर मौत हो गई पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया उसके बाद परिवार वालों को सूचना दी , कार को पुलिस ने पकड़ लिया। बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला संजय नगर गुरुद्वारा के पास के रहने वाले 50 वर्षीय प्रेम बाबू पुत्र छात्र बिहारी को रात तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी जिसमें प्रेम बाबू गम्भीर रूप से घायल हो गए घायल को बारादरी पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने कार सहित तीन को हिरासत में ले लिया। उसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रेम बाबू की पत्नी पूरन देई और तीन बच्चों का पिता था । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।