बरेली । उत्तर प्रदेश सोशल आउटरीच कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विक्रम पाण्डेय के निर्देश पर प्रदेश महासचिव रविंद्र सहारा एडवोकेट, प्रदेश सचिव अतीक अहमद अब्बासी जिलाध्यक्ष फ़ैजर नवाब,महानगर अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा बरेली की आम अवाम को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए अभिनव कार्य किया, पार्टी संगठन की ओर से नव वर्ष 2025 की बधाईयां एवं शुभकामनाएं घर घर पहुंचाने के लिए नए साल के कैलेंडर छपवा कर आम जन तक पहुंचाने हेतु अपने कांग्रेस साथियों को जिम्मेदारी सौंपी, आज अपने आवास पर प्रदेश महासचिव रविंद्र सहारा एडवोकेट द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ हिंदू मुस्लिम एकता और सर्व धर्म समभाव की पवित्र भावना का अहसास कराने वाले नए साल के हजारों कैलेंडर पूरे बरेली जिला और महानगर में वितरित करने हेतु कलेंडर्स का विमोचन पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामदेव पाण्डेय और जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सागर के कर कमलों से कराया। विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और रेलवे एडवाइजरी कमेटी के पूर्व सदस्य केके दीक्षित, सोशल आउटरीच कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी, संत गाडगे सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ताराचंद्र चौधरी सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे, इस अवसर पर उपस्थित समस्त वरिष्ठ नेताओं ने बरेली सहित देश प्रदेश के नागरिकों को बधाईयां एवं शुभकामनाएं देते हुए भारत राष्ट्र की एकता अखंडता संप्रभुता और पारस्परिक भाई चारा कायम रखने का संकल्प लिया।