मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 12.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

PM मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी, अब दिल्ली में बजेगी नमो भारत की सीटी

January 4, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। गाजियाबाद के बाद अब नमो भारत ट्रेन की सीटी दिल्ली में भी बजने को तैयार है। कल पीएम मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे।रैपिड रेल नमो भारत का दायरा बढ़ने जा रहा है। रविवार को ट्रेन दिल्ली पहुंच जाएगी। इसके बाद मेरठ साउठ से दिल्ली के आनंद विहार तक का सफर महज 40 मिनट में पूरा हो सकेगा। 160 से 165 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन के नए सफर को पीएम हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही न्यू अशोक नगर स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद ट्रेन 55 किमी. का सफर तय करने लगेगी। इसमें 11 स्टेशन हैं। न्यू अशोकनगर से जुड़ते ही मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के लाखों लोगों के लिए सफर आसान हो जाएगा। फिलहाल नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से मेरठ दक्षिण तक 42 किमी. के खंड पर चल रही है। दिल्ली न्यू अशोकनगर तक 13 किमी. का संचालन और बढ़ जाएगा। 20 अक्तूबर 2023 को साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर के प्राथमिक खंड पर नमो भारत ट्रेनों को प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाई थी।आरआरटीएस कॉरिडोर का आनंद विहार स्टेशन पर आने वाले दिनों में यात्रियों की भीड़ अधिक जुटने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल आनंद विहार से मेट्रो की पिंक एवं ब्लू लाइन दोनों जुड़ रही है। यहां से एक लाइन दिल्ली और दूसरी लाइन वैशाली व कौशांबी से जुड़ रही है। ऐसे में गाजियाबाद से हजारों की संख्या में जो लोग दिल्ली नौकरी करने जाते हैं, उनके लिए आनंद विहार से गाजियाबाद आना आसान होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights