शिखर ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता रविवार को दो पाली में होगी, तैयारियां पूरी

WhatsApp Image 2025-01-04 at 19.12.24
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । शेखुपुर कादरचौक रोड स्थित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में शिखर विज़डम क्वेस्ट 2025 अर्थात शिखर ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का 05 जनवरी को आयोजन होगा। अध्यक्ष डॉ० आर० के० वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 1350 बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन तरीके से अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


उन्होंने कहा कि 05 जनवरी को शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग प्रांगण में यह प्रतियोगिता 2 पालियों में आयोजित की जायेगी। पहली पाली में प्रतियोगिता का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तथा दूसरी पाली में प्रतियोगिता का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। पहली पाली में 572 रजिस्ट्रेशन नंबर तक के विद्यार्थी तथा 1290 से 1350 रजिस्ट्रेशन नम्बर तक के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दूसरी पाली में 573 से 1289 रजिस्ट्रेशन नम्बर तक के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सचिव करन थरेजा ने शिखर ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता के बारे में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन बदायूँ जिले में पहली बार 28 अप्रैल, 2024 को शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग द्वारा किया गया था। जिसे प्रति वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष 2025 में भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिखर इंस्टीट्यूट की तरफ से शिखर विज़डम क्वेस्ट शिखर ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता 2025 के प्रथम 5 विजेताओं को लैपटॉप्स, अगले 10 विजेताओं को टेबलेट्स तथा इसके बाद के 10 विजेताओं को स्मार्टफोन्स दिए जाएंगे। संस्थान में प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियां हो चुकी हैं। संस्थान के डायरेक्टर विक्रांत मेंदीरत्ता ने कहा कि संस्थान द्वारा सभी विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड्स उनके द्वारा दिये गए मोबाइल नंबर्स पर भेजे जा चुके है। इसके बाद भी अगर किसी विद्यार्थी को एडमिट कार्ड नही मिला है तो उसे कल संस्थान में ही एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। सभी सदस्यों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामना दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights