केंद्रीय मंत्री और भाजपा विधायक ने 11 करोड़ से बनने वाले बिजलीघर का शिलान्यास किया

WhatsApp Image 2025-01-04 at 18.35.37
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । सदर विधानसभा के ग्राम अंनगुइया मजरा सल्लल्लनगर में 11 करोड़ की लागत से बनने वाले बिजली घर का केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा , क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य ,सदर विधायक/ पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के द्वारा हुआ शिलान्यास। विजलीघर के शिलान्यास होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ बदायूं विधानसभा के सलारपुर ब्लाक के ग्राम अंगुइया मझरा सल्लनगर एवं आसपास के लोगों को बिजली की अत्यधिक समस्या थी इस क्षेत्र में कोई बिजली घर न होने से क्षेत्र के किसान सिंचाई नहीं कर पाते थे एवं दूरी पर बिजलीघर होने के कारण समय से बिजली नहीं मिलती थी क्षेत्र वासियों की मांग थी कि यदि क्षेत्र में बिजली घर बन जाता है तो सल्लल्लनगर नगर के आसपास 20-25 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के अथक प्रयासों और मेहनत से सरकार ने बिजली घर स्वीकृत किया जिसका आज शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। सदर विधायक महेश चंद गुप्ता एवं विश्वजीत गुप्ता ने मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री वी एल वर्मा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का किया जोरदार स्वागत

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा के वास्तव में इस क्षेत्र में बिजली घर की बहुत समस्या थी आज बिजली घर का शिलान्यास हो रहा है बहुत जल्द यह बिजली घर बनकर पूरा होगा और आसपास के लोगों को बिजली की समस्या से मुक्ति मिलेगी उन्होंने बिजली घर बनवाने के लिए सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता जी को बधाई दी और कहा की महेश गुप्ता जी के अथक प्रयासों से आज बिजली घर बन रहा है वास्तव में क्षेत्र वासियों के लिए बहुत गौरव का विषय है आने वाले समय में इस क्षेत्र का और विकास होगा किसानों को अपनी सिंचाई करने का बहुत अच्छा साधन मिलेगा आज भाजपा सरकार किसानों को सिंचाई के लिए फ्री में बिजली देने का काम कर रही है इसके साथ साथ फ्री में राशन, आयुष्मान कार्ड, गरीबों को आवास जैसे सुविधाओं का लाभ मिल रहा है मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि वास्तव में क्षेत्र के लिए यह खुशी की बात है विजलीघर बनने से लोगों को भरपूर मात्रा में बिजली मिलेगी आसपास के गांव रोशन होंगे किसान भाइयों के विशेष रूप से फायदा होगा पहले की सरकारों में बिजली नहीं मिलती थी आज मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में हर गांव को बिजली मिल रही है प्रदेश का कायाकल्प हो रहा है प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म हो चुकी है जनता अमन चैन से रह रही है उन्होंने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के कार्यों की सराहना की और विजलीघर स्वीकृत कराने के लिए शुभकामनाएं दी । सदर विधायक/ पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आप लोगों ने मुझे इस क्षेत्र से दो बार विधायक बनाया आपके आशीर्वाद से मेरा प्रयास है कि क्षेत्र मेंकोई भी समस्या ना रहे और जो भी समस्या हैं उनका मैं समाधान कराऊं जब मैं इस क्षेत्र में आता था तब क्षेत्र के लोग मुझसे कहते थे कि विधायक जी यहां पर बिजली घर बनना चाहिए और मैं बहुत लंबे समय से प्रयासरत था कई बार इसमें व्यवधान आया लेकिन आप सबके आशीर्वाद से सभी व्यवधान दूर हुआ और विजलीघर स्वीकृत हुआ सदर विधायक ने केंद्रीय राज्यमंत्री वी एल वर्मा जी का भी आभार प्रकट किया कि उन्होंने बिजलीघर बनवाने में भरपूर सहयोग किया यह विजलीघर 11 करोड़ की लागत से बहुत जल्दी बनेगा और अपना मूर्त रूप लेगा आसपास के लगभग 60=70 गांव के लोग बिजलीघर से लाभान्वित होगे मैने अपनी विधानसभा को मां माना है और मैं आप सबकी उसी रूप में सेवा कर रहा हूं आप लोगों के लिए हमेशा मेरे दरवाजे खुले है । कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ,सदस्य विधान परिषद बागीश पाठक, जिला उपाध्यक्ष सोवरन सिंह राजपूत ब्लॉक प्रमुख अनेक पाल पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बिजली घर के लिए अपनी जमीन दान देने वाले दंपति राजपाल राजपूत एवं श्रीमती नेमवती राजपूत का साल उड़कर माला पहनकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एम पी सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष शरदेंदु पाठक भाजपा नेता हरिओम पाराशरी राणा प्रताप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर उमेश सिंह राठौड़ अधीक्षण अभियंता बरेली इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह अधीक्षण अभियंता बदायूं इंजीनियरअखिलेश कुमार, नत्थू लाल वर्मा ,अंकित मौर्य, अरविंद रावत ,सुखेंद्र सिंह, संदीप सिंह लक्खा, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नवरंगपाल राजपूत युवा नेता उमेंद्र राजपूत , रामचरण पाल ,आदेश शर्मा ,श्री कृष्णा पाठक अमन गुप्ता ,अमन मयंक शर्मा अजय मथुरिया ,मनोज गुप्ता प्रधान वीरेंद्र राजपूत प्रधान बबलू प्रधान निरंजन पाल प्रधान राजेश पाल प्रधान मनोज श्रीवास्तव प्रधान कुंवर सिंह लोधी प्रधान सूरजपाल प्रधान इमरान प्रधान बदन सिंह प्रधान राजेंद्र सागर पूर्व प्रधान ब्रह्मानंद सागर प्रधान नरेश लोधी प्रधान अयोध्या प्रसाद प्रधान सुनील प्रधान वीर सिंह प्रधान अमर सिंह प्रधान सत्यवीर सिंह प्रधान रमेश प्रधान रजक प्रधान मुनेन्द्र सिंह ,अजय सक्सेना,गुड्डू गुप्ता, आशीष शर्मा, पुष्पेंद्र सैनी ,ओमपाल राजपूत, आदि हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights