मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 12.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

झांसी के पूर्व सांसद पर रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में बदायूँ के कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया

January 4, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। प्रांतीय आवाहन पर आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व जिला झांसी के थाना नवाबाद में पूर्व सांसद आदित्य जैन ट्रैक्टर चालक रामपाल एवं अन्य 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस जनों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी प्रभाकर को सौंपा । धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा हमारे पूर्व सांसद आदित्य जैन 26 दिसंबर को जनपद झांसी में किसानों के मूंगफली के सरकारी क्रिय केंद्र ना खोले जाने के संबंध में किसानों के साथ जिलाधिकारी झांसी से बात वार्ता करने पहुंचे थे वार्ता के उपरांत जिलाधिकारी मैं आश्वासन दिया था कि मूंगफली के क्रय केंद्र के संबंध में कार्रवाई की जाएगी, परंतु उनके मिलने के उपरांत झांसी के थाना नवाबाद में एक होमगार्ड की तरफ से ट्रैक्टर चालक रामपाल , हमारे पूर्व सांसद आदित्य जैन एवं 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर दिया जो की नितांत झूठ है जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं राज्यपाल से मांग करती है कि झांसी के थाना नवाबाद में पूर्व सांसद आदित्य जैन के खिलाफ जो मुकदमा कायम हुआ है उसको तुरंत निरस्त कराया जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

धरना स्थल पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि अगर किसानों के हक की बात करेंगे तो यह सरकार इसको अपराध मानकर मुकदमा काम करती है तो निश्चित रूप से किसानों हितैषी सरकार नहीं है अपितु धनाढ्य लोगों की मदद करने वाली सरकार ही कहा जाएगा क्योंकि झांसी मंडी में सरकारी मूंगफली क्रय केंद्र न खुलने पर धनाढ्य आढ़ती ही कम कीमत पर किसानों से मूंगफली खरीद रहे थे, इसकी की आवाज हमारे पूर्व सांसद ने उठाई और उनके खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया गया। कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, मोरपाल प्रजापति ने भी इस कृत्य की आलोचना करते हुए पूर्व सांसद आदित्य जैन एवं अन्य अज्ञात 50 लोगों के खिलाफ मुकदमे को निरस्त करने की मांग की। कार्यक्रम में आउटरीज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, प्रमोद माथुर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद, नरेश पाल ,रामचंद्र साजिद मियां, नरेंद्र कुमार ,शाहिद मियां ,शकील अहमद, प्रवेश कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights