यूनिटी क्लब ने समारोह में कई लोगों को दिया बिजनेस आईकान एवार्ड

WhatsApp Image 2024-12-21 at 13.18.31
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर के यूथ बिजनेस आईकन ने यूनिटी क्लब का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह किया जिसमें मुख्य अतिथि एसपी सिटी मानुष पारीक, विशिष्ट अतिथि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. केशव अग्रवाल और डीपीएस के प्रिंसिपल वी के मिश्र रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार और उद्यमी डॉ. पवन सक्सेना रहे। बरेली क्लब में हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि सोसायटी के लिए सहयोग करना भी एक तरह का इन्वेस्टमेंट है। उन्होंने ऋग्वेद के एक श्लोक का जिक्र करते हुए उसका भावार्थ भी बताया। उन्होंने कहा कि ऋग्वेद में कहा गया है कि हम सब साथ चलें। हमारे वचन एक जैसे हों। क्लब की सोच भी ऐसी ही होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि रुहेलखंड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर व रुहेलखंड व वरुण अर्जुन मेडीकल कालेज के चैयरमेन डॉ. केशव अग्रवाल ने कहा कि यूनिटी क्लब से उम्मीद है कि यह समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगा। सह ही कहा कि उनके मेडिकल कॉलेजों में कोई भी 20 रुपये का पर्चा बनवाकर पूरे परिवार को डॉक्टर को दिखा सकता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि यूनिटी क्लब की शुरुआत बरेली के यूथ बिजनेसमैन्स ने शुरू किया। आज हमारे युवा समाज के लिए कुछ बेहतर करना चाहते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्हें पूरा भरोसा है कि यूनिटी क्लब समाज के हाशिए के लोगों के लिए काम करेगा और खास तौर से उन बच्चों के लिए जो अभाव में पढ़ नहीं पाते, या फिर बेहतरीन खिलाड़ी होने के बावजूद आर्थिक अभाव में अपना कैरियर नहीं बना पाते। क्लब के अध्यक्ष और युवा उद्यमी पवन मेहरोत्रा ने विश्वास दिलाया कि क्लब एजूकेशन और हेल्थ समेत विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों के लिए काम करेगा। कार्यक्रम में बरेली आईकन को एवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया। इनमें होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. विकास वर्मा, लोटस इंस्टीट्यूट के डॉयरेक्टर अभिषेक अग्रवाल, नेफ्रलॉजिस्ट डॉ. प्रेम मोहन झा, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. श्वेतांक गंगवार, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रिंयका विश्वकर्मा, सीनियर कंस्लेटेंट एंड आनकॉल डॉ. प्रेम किशोर जांघीड़, वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह भड़ाना, सेलेक्शन प्वाइंट के चैयरमेन नरेन्द्र गुप्ता, डॉयरेक्टर पारिजात गुप्ता, जाने माने यू-ट्यूबर ईशान अली – एजाज अली, सोशल वर्कर पायल चतुर्वेदी, कारोबारी अजय अग्रवाल, व्यापारी संदीप अग्रवाल मिंटू शामिल रहे। इससे पहले कार्यक्रम अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना ने अध्यक्ष के रूप में पवन मेहरोत्रा, सचिव के रुप में वरूण गर्ग, कोषाध्यक्ष सीए गगन मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष सीए विनय कृष्ण, वरुण सूरी, प्रियांशु अग्रवाल, अमृतांश मेहरोत्रा, प्रियांकित रस्तोगी आदि को शपथ दिलाई । कार्यक्रम संचालन पुनीत जैन ने किया। क्रियेटिव संयोजन सीएंडसी मीडिया ने किया।

निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights