वीसीपीएम द्वारा आशा संगिनियों के साथ की अभद्रता डीएम से की शिकायत

WhatsApp Image 2024-12-20 at 15.16.01
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आशा संगिनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा कुछ दिन पहले हमारी एक आशा संगिनी प्रतिभा देवी के ऊपर वीसीपीएम ने थूक दिया और कहा हमसे दूर रहा करो तुम्हें देखकर मुझे घिन आती है मुझसे दूर से बात किया करो इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक को उसी दिन बताया था लेकिन अभी तक इस संबंध में उनके द्वारा भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया इस घटना के बाद वीसीपीएम और भी बेखौफ होकर आए दिन हम संगीनियों की बात-बात में बेज्जती करती रहती हैं। कहती हैं कि तुम सब गांव की गवार हो इसलिए हमारा तुम्हारा कोई लेवल नहीं है। आशा संगिनी अध्यक्ष मंजू ने कहा कि कई आशा संगिनियों के मोबाइल अभी भी बंद हैं जबकि मोबाइल नंबर बैंक अस्पताल एवं अन्य जगह अंकित होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है स्टेट बजट का भुगतान ब्लॉकों में दो माह का अभी भी बाकी है जिसके लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं परंतु भुगतान नहीं हो रहा इसी के साथ उन्होंने बताया कि 5 वर्ष पहले यह मोबाइल दिए गए थे जो काफी खराब हो चुके हैं इसकी शिकायत करने पर भी विभाग द्वारा कोई जवाब नहीं आया इसलिए सभी ने मांग की है कि सभी बहनों के नंबर चालू करवाया जाए एवं बजट भुगतान करवाते हुए नए मोबाइलों के बारे में भी निस्तारण किया जाए जिससे आशाएं सुचारू ढंग से कार्य कर सकें ज्ञापन देने वालों में मंजू गंगवार,सीमा शर्मा , प्रतिभा, रिहाना वी, शकुंतला, आदर्श, मीना आदि मौजूद थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights