पंजाबी महासभा समाज सेवा के साथ गरीब महिलाओं के विवाह में देती है मदद

WhatsApp Image 2024-12-19 at 16.50.56
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। पंजाबी महासभा, बरेली समाज सेवा के कार्य निरंतर चला रही है साथ ही वर्ष 1947 में भारत पाक बंटवारे की काली रात में अपने शहीद हुए बुजुर्गों को भी 14अगस्त को डी डी पुरम शहीद स्थल पर याद करना नहीं भूलती है। पंजाबी सभा की महिला इकाई भी समाज के कामों में बढ़चढकर सहभागिता निभाती है। गरीब महिला की शादी में सामान देना हो या अन्य कार्यक्रम सभी में महिला इकाई सक्रिय रहती है । पंजाबी सभा ने इस्कॉन मंदिर को 6.50 लाख का वाहन दिया ताकि भक्तगण की मंदिर तक आवाजाही आसान हो। यही नहीं बांकेबिहारी, मॉडल टाउन, संजय नगर एवं फ़र्राशी टोला गुरुद्वारा तक जाने वालो की सेवा के लिए 4 इ रिक्शा भी भेंट किए। गो शाला को भी 4 कूलर दान में दिए। साथ ही अब तक तीन स्वर्गधाम वाहन, आठ शव सुरक्षित रखने वाले फ्रीजर समाज को दे चुकी है। बरेली में जनवरी में जब राम दूत यात्रा आई तो डी डी पुरम में समाज की और से 101 किलो लड्डू वितरण किया था। लोक सभा चुनाव से पूर्व बरेली से बीजेपी प्रत्याशी छत्र पाल गंगवार एवं बदायूं के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह को बुलाकर उनका स्वागत भी किया गया। इसके अलावा पंजाबी समाज के निराश्रित लोगो को आर्थिक मदद, राशन की मदद के अलावा अब तक 124 महिलाओं को कई वर्ष से 500 रुपए प्रति माह प्रति महिला विधवा पेंशन से अब तक एक करोड़ रुपए से अधिक की सहायता दी गई। पंजाबी समाज के सहयोग से लगभग 8.50 करोड़ रुपए के सेवा के कार्य कर अब तक 9 वर्ष में किए जा चुके है। समाज ने अपनी होम पत्रिका भी प्रारंभ की थी । पंजाबी महासभा को कई सेवा वाले कार्य कर रही है जिनमे बिना लाभ हानि के पंजाबी समाज को जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराना भी है। अभी एक मेडिकल ऑन व्हील्स गाड़ी का कार्यक्रम समाज को समर्पित किया है जो बी पी एवम शुगर का टेस्ट 20 रुपए में करती है। साथ ही डी डी पुरम में लंगर भी सुबह पूड़ी सब्जी का दो सो लोगो को समय समय पर वितरित कर चुकी है। जिसमें डी डी पुरम में 736 लंगर की सेवा की जा चुकी हैं। पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद के अनुसार हमारी युवा एवम महिला इकाई हर समय समाज सेवा वाले कार्य के लिए तत्पर रहती है। अब जिला इकाई का गठन करके एम पी सिंह को जिला इकाई का संरक्षक, अशोक अरोड़ा जी को अध्यक्ष, यतिन भाटिया जी को महामंत्री, अजय जेटली जी को कोषाध्यक्ष , जूली चावला को जिला महिला का अध्यक्ष, युवा इकाई के लिए रोहित सब्भरवाल अध्यक्ष बनाए गए हैं। महानगर युवा इकाई में मन्नू बक्शी को संरक्षक, हरजीत सिंह जौहर को युवा अध्यक्ष, प्रिंस सोढ़ी को संयुक्त महामंत्री, संजीव आनंद को महानगर का संयुक्त महामंत्री, अमरीश ग्रोवर को मीडिया प्रभारी बनाया है । पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद एवम महामंत्री देव राज चंडोक ने बताया कि बहुत से ऐसे कार्य जो समाज सेवा के हैं। अभी सभी के सहयोग से करने हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क भी अंगीकृत कर उसमे सुधार कराया गया। पंजाबी महासभा समय-समय पर समाज के तीज त्योहार लोहड़ी, बैसाखी पर होटल में बड़े कार्यक्रम करती आई है। संजय आनंद के अनुसार लगभग 74 निर्धन गरीब लड़कियों की शादी में पंजाबी महासभा अपनी सेवा दे चुकी है। 28 दिसंबर 2023 को एक हजार कम्बल वितरण किया। दूसरे की जान बचाने में अपनी जान गंवाने वाले राज कपूर परिवार को 5 लाख की मदद एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित कई लोगों को 10 लाख रुपए की मदद पंजाबी महासभा द्वारा दी गई । लगभग 45 परिवारों में आपसी विवाद को बगैर न्यायालय के समाप्त करने में सफलता हासिल कर चुकी है। रिश्तो का आंगन परिवारों को जोड़ने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। 800 किटी पार्टी कर परिवारों को जोड़ने का भी प्रयास किया गया। महिला एवम युवा इकाई को जोड़कर उन बच्चों को भी समाज के प्रति जागरूक कर रही है अपने पूर्वजों की जयंती या मना कर समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों को कर समाज में जागरूकता फैला रही है । राजेंद्र नगर में 6 लाख की लागत से पुलिस चौकी भवन स्वर्गीय केदार नाथ आनंद के नाम पर उनके परिवार के जतिन आनंद के सहयोग से पंजाबी सभा ने बनवाया। पंजाबी महासभा खत्री सिख पंजाबी और सिंधी समाज को जोड़कर एक ऐसा समाज बनाने की कोशिश में जिससे आपसी सद्भाव बना रहे। पंजाबी महा सभा ने वृद्धा आश्रम में सेवा की, जून माह की गर्मी में निर्जला एकादशी पर हजारों लोगों को मीठा शरवत वितरण किया। 25 दिसंबर को क्रिसमस न मनाकर तुलसी पूजन किया था। दीपावली पर गांव जाकर बच्चो को मिष्ठान एवम पटाखे वितरित किए । गरीब बच्चो को 51 साइकिल भी दी। बांके बिहारी मंदिर हॉस्पिटल को 5 लाख कीमत की खून जांच मशीन दी । जूली चावला द्वारा संकीर्तन मंडल भी गठित किया गया। कोरोनाकॉल की महामारी में बरेली की पंजाबी महासभा ने एक ऐसी भूमिका अदा की जिसमें लगभग 30 लाख रुपए का योगदान समाज सेवा में किया गया। पंजाबी महासभा द्वारा पिछले 9 वर्षों में विधवा पेंशन एवम अन्नपूर्णा योजना को भी सुचारू रूप से जारी रखा गया था जिसमें प्रत्येक परिवार को 500 रुपए नगद और 500 रुपए का राशन दिया जाता रहा । इस काम में महामंत्री देव राज चंडोक, कोषाध्यक्ष हरीश अरोरा एवम समाज के लोगो का भी भरपूर सहयोग मिला। * निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights