बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के कानून गोयान निवासी नेमचंद जयंत पुत्र जवाहर लाल जयंत ने सरसों के तेल में मिलावट की शिकायत जिला अधिकारी से की है और कार्रवाई की मांग की। नेमचंद जयंत ने बताया मोहल्ले में निर्दोष मेंबर के भाई की किराना की दुकान से सरसों के तेल की बोतल खरीदी थी उस सरसों के तेल में डालडा घी की मिलावट है। उस बोतल पर राधिका खाद तेल और अन्यपाली फूड खसरा नंबर 78 गांव भरतपुर कस्बा बुखारा रोड तहसील फरीदपुर लिखा हुआ है । तेल में मिलावट की शिकायत जब दुकानदार से की तो उसने कह दिया फैक्ट्री को जाकर शिकायत करो नेमचंद जयंत ने मंगलवार को जिलाधिकारी से और खाद्य विभाग के अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।