बरेली ने मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज एवं बैस्ट बॉलर का खिताब हासिल किया

WhatsApp Image 2024-12-17 at 17.27.22
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर आयोजित की जा रही 25वीं अन्तरजनपदीय बरेली जोन पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2024 के पांचवे दिन दिनांक: 16 दिसंबर को प्रतियोगिता का फाइनल मैच जनपद बरेली एवं जनपद रामपुर के मध्य खेला गया। जिसमें जनपद रामपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तथा 19.5 ओवरों में 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी । जनपद रामपुर की ओर से कमल चन्देल ने सर्वाधिक 43 रन बनाये। जनपद बरेली की ओर से अवनीश चपराना ने 4 ओवरों में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनपद बरेली की टीम ने अच्छी शुरूआत करते हुए 15. 2 ओवरों में 4 विकेट खोकर 127 रन बनाकर फाइनल मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की । जनपद बरेली की ओर से अवनीश चपराना ने सर्वाधिक 41 रन बनाये। जनपद रामपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए पवन यादव ने 2 ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किये । प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले अवनीश चपराना जनपद बरेली ने मैन-ऑफ-द-मैच, मैन-ऑफ – द – सीरीज एवं बैस्ट बॉलर का खिताब हासिल किया, व कमल चन्देल जनपद रामपुर ने बैस्ट फील्डर का खिताब हांसिल किया। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर मुख्य अतिथि के रूप में डा राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली, एवं अनुराग आर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर , मुकेश चन्द्र मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी , मोहम्मद अकमल खान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात , देवेन्द्र कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी लाइन जनपद बरेली, मॉविस टॉक सहायक पुलिस अधीक्षक (परिवीक्षाधीन), आशुतोष शिवम क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, नरेश चन्द क्षेत्राधिकारी यातायात, अमरीक सिंह पुलिस उपाधीक्षक (सेवानिवृत्त) समस्त उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस एवं दर्शक आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन जगदीश सिंह पाटनी पुलिस उपाधीक्षक (सेवानिवृत्त) एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था हरमीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन द्वारा की गयी ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights