मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

विक्रांत सिंह से प्रेम विवाह रचाकर पछताईं मोनालिसा? बोलीं- ‘लव मैरिज में भारी नुकसान हो गैल

December 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट। मोनालिसा और विक्रांत सिंह की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। इन्होंने प्रेम विवाह रचाया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने रियलिटी शो बिग बॉस में शादी रचाई। अब अचानक मोनालिसा लव मैरिज में पछताती नजर आ रही हैं। आप कुछ गलत समझें उससे पहले बता दें कि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, मोनालिसा का नया गाना रिलीज हुआ है। इसका टाइटल है, ‘लव मैरिज में भारी नुकसान हो गैल’।भोजपुरी सिनेमा की चर्चित स्टार मोनालिसा अपने डांस के लिए मशहूर हैं। आज बुधवार को उनका भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है। दिलचस्प बात ये है कि इसमें उनके पति विक्रांत सिंह भी नजर आए हैं। मोनालिसा और विक्रांत के फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं। इस गाने में वे लव मैरिज के साइड इफैक्ट दिखाती नजर आई हैं। दोनों के बीच कमाल के केमिस्ट्री दिखाई दी है। गाने में मोनालिसा मजाकिया अंदाज में अपने पति को ताने देती दिख रही हैं।यह गाना यूट्यूब पर ‘टी-सीरीज हमार भोजपुरी’ चैनल पर जारी किया गया है। गाने को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों को गाना तो पसंद आ ही रहा है, मोनालिसा और विक्रांत को परदे पर साथ देखकर भी वे बेहद खुश हैं। रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे नौ लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर इस गाने की रिलीज की जानकारी फैंस से साझा की है और इसे देखने की अपील की है।इस गाने को सिंगर प्रिया मलिक ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। गीत के बोल पंकज नारायण ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक विक्की प्रसाद ने कम्पोज किया है। म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर अपूर्व बजाज हैं। गाने में दिखाया गया है कि शादी से पहले सिर-आखों पर रखने वाला प्रेमी शादी होते ही किस तरह बदल गया। गाने से अलग मोनालिसा की निजी जिंदगी की बात करें तो विक्रांत सिंह के साथ उन्होंने साल 2017 में शादी रचाई। इससे पहले वे करीब 10 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे।  मोनालिसा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके हाथ नया शो ‘प्रेम लीला’ लगा है। कल मंगलवार से उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की। इस शो में वे रुद्राक्षी के किरदार में नजर आएंगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights