बरेली। एक व्यक्ति कर्मचारी नगर के बैंक से पैसा लेकर निकला जैसे ही वह गली में घुसा वैसे ही टेम्पो पर सवार आरोपी उसकी जेब से गड्डी लेकर फरार हो गया पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत की है जानकारी के मुताबिक बाबूराम गंगवार निवासी सेवाधाम कॉलोनी इज्जतनगर लगभग पौने 12 बजे कर्मचारी नगर ब्रांच भारतीय स्टेट बैंक गए थे जो अपने खाते से 50 हजार की रकम निकलवाकर बैंक से बाहर निकले और घर की तरफ जाने को जैसे ही गली में मुड़े तभी एक व्यक्ति जेब से नोटो की गड्डी छीनकर ऑटो में बैठ गया और तेजी से ऑटो भाग गया ऑटो में कुल दो लोग सवार थे। ऑटो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है पुलिस जाँच में जुट गई है।