07 दिसंबर से जनपद में चलेगा विशेष गोंवंश संरक्षण अभियान

WhatsApp Image 2024-12-04 at 20.01.06
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में गोंवंश संरक्षण की प्रगति के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कहा कि निराश्रित गोंवंश का संरक्षण माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है, इसलिए इसमें सभी संबंधित अधिकारी पूरी योजना बनाकर व परस्पर विभागीय समन्वय के साथ निराश्रित गोंवंशों का संरक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 07 दिसंबर से 14 दिसंबर तक प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में विशेष गोंवंश संरक्षण अभियान जनपद में चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक पशु चिकित्सा अधिकारी प्रत्येक दिन 20 निराश्रित गोंवंशों का संरक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जनपद में 20 पशु चिकित्सा अधिकारी हैं इस प्रकार प्रत्येक दिन 400 निराश्रित गोवंशों का संरक्षण सुरक्षित कराया जाए। जिलाधिकारी ने सहभागिता योजना के तहत प्राप्त धनराशि को योजना के लाभार्थी पशु प्रेमियों को प्राथमिकता पर देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जहां भी नयी गौशालाओं का निर्माण किया जाना है अगर उसके भूमि संबंधी कोई समस्या है तो तत्काल संबंधी उप जिलाधिकारी से संबंध स्थापित कर भूमि प्राप्त करें तथा निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी दिशा निर्देश बैठक में दिए जा रहे हैं उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा कृत कार्यवाही से लिखित में अवगत भी कराया जाए। मुख्य प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 07 दिसंबर से 14 दिसंबर तक प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में विशेष गोंवंश संरक्षण अभियान जनपद में चलाया जाएगा। इसके लिए तहसील ब्लाक व निकाय पर टीमों का गठन कर लिया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ,अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला राजस्व अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights