मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

9 दिसंबर से होगी जनपदीय स्काउट गाइड रैली

November 28, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में 9 से 11 दिसंबर तक राष्ट्रीय इंटर कालेज गुलड़िया के मैदान में होने जा रही तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट गाइड रैली और सर्वोत्तम स्काउट गाइड रैली का जिला विद्यालय निरीक्षक डा. प्रवेश कुमार ने राष्ट्रीय इंटर कालेज गुलड़िया के प्रधानाचार्य संजीव कुमार को संयोजक बनाया गया है। हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कालेज बदायूं के प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खां को सह संयोजक और केदारनाथ महिला इंटर कालेज बदायूं की प्रधानाचार्य डा.अमलेश गुप्ता को सह संयोजिका का बनाया है। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने बताया कि जनपद स्तरीय स्काउट गाइड रैली में ब्लाक बेसिक, नगर बेसिक, नगर माध्यमिक जूनियर, नगर माध्यमिक सीनियर, तहसील माध्यमिक जूनियर, तहसील माध्यमिक सीनियर स्तर पर जिले के विद्यालयों की स्काउट गाइड की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जनपदीय स्काउट गाइड रैली में 10 प्रतियोगिताएं होंगी- जिनमें – (स्काउट- गाइड के लिए)
1- कलर पार्टी मार्च पास्ट – पूरे दल द्वारा
2- पायनियरिंग प्रोजेक्ट (गेट, टावर आदि) पूरे दल द्वारा
3- कैंपिंग (कैंप क्राफ्ट, भोजन बनाना आदि) पूरे दल द्वारा
4- प्राथमिक चिकित्सा- एक टोली द्वारा।
5- सिंगनलिग (सीमाफोर या मोर्स या ममोमा विधि से) झंडियों, डिस्क चार सदस्यों द्वारा
6- कैंफायर – पूरे दल द्वारा
7- शारीरिक प्रदर्शन -(योगा, मीनार, जूडो, कराटे, लेजम, डंबल, मलखंभ) पूरे दल द्वारा
8 – साहसिक क्रियाकलाप – पूरे जल द्वारा
9 – झांकी – पूरे दल द्वारा
10 – प्रदर्शनी एवं स्किल ओ रामा – पूरे दल द्वारा

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सर्वोत्तम कैडेट रैली की प्रतियोगिताएं –

1- अनुमान लगाना‌।
2- नक्षत्र ज्ञान।
3- टर्न आउट।
4- मैपिंग (मैप मेकिंग एवं मैप रीडिंग)
5- हस्तकला कौशल (केवल कब-बुलबुल द्वारा)
6- यातायात संकेत एवं सड़क सुरक्षा (कब बुलबुल द्वारा)
7- दिशा ज्ञान (कब-बुलबुल) द्वारा
8- शोल्डर मैनेजमेंट (स्काउट गाइड द्वारा)।
9- प्राथमिक सहायता एवं आपदा प्रबंधन स्काउट गाइड द्वारा)
10- प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्धारण समिति की देखरेख में नामित योग्यता प्राप्त परीक्षकों द्वारा किया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights