जीलाॅट पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया,विभिन्न कार्यक्रम हुए

Screenshot 2024-11-27 203550
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जीलाॅट पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एन0 के0 गौतम (आई0 ई0 एस0), संस्थापक महेन्द्र सिंह तथा प्रधानाचार्या ज्योति लता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों ने संविधान के प्रति जागरूक करते हुए एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कराया गया।
प्रधानाचार्या ज्योति लता ने उपस्थित सभी लोगो को बताया कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। साथ ही यह भी बताया कि संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को संविधान अपनाया था। और इसे बाद में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


निदेशिका शोभा फ्रांसिस ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


इससे पूर्व सुबह रेड क्रांस सोसाइटी द्वारा कार्यक्रम कराया गया जिसमे एक जादू शो के द्वारा सभी लोगो को इसके महत्व को बताया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगो के लिए धन इकट्ठा करके उनके जीवन को बचाना रहता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित रहें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights