मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जीआरएम का वार्षिकोत्सव,10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के साथ शिक्षक किए गए सम्मानित

November 24, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । जीआरएम स्कूल की रजत जयंती (सिल्वर जुबली) समारोह वर्ष में स्कूल का वार्षिकोत्सव – अभिव्यक्ति 2024 धूमधाम से संपन्न हुआ। आज के समारोह के मुख्य अतिथि रीजनल पासपोर्ट अधिकारी शैलेन्द्र सिंह रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान गुलाब राय समूह के विद्यालयों के संस्थापक सदस्यों के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पण किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारंभ ईश्वरीय वंदना से हुआ। विद्यालय की हेड गर्ल काव्या गंगवार ने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि से सभी को परिचित कराया। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए लोकनृत्य कालबेलिया और जूनियर विंग के “किंडरगार्टन डांस” तथा “जीआरएम जंबोरी ” नाम के नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। “घोस्ट डांस” के नाम से भयानक रस की उत्पत्ति करता नृत्य, “क्लासिकल रिवरी” नृत्य, अलग अलग रागों पर आधारित “सिम्फ़नी सोल्स”, और “बड़े बुजुर्गों” के स्नेह को दर्शाता “ब्लिस फुल लाइफ” शीर्षक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्हें मुक्त कंठ से यह कहने पर मजबूर किया कि वाकई इसे कहते हैं अभिव्यक्ति। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों की सीसीए गतिविधियों की उपलब्धियों को भी एक वीडियो के माध्यम से बखूबी दर्शाया गया। “किक्स ऑफ वेल्लोर” के माध्यम से बच्चों ने ताइक्वांडो के कौशल को स्टेज पर प्रस्तुत कर दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय के अनुभवी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथि गणों का स्वागत करते हुए सत्र 2023-24 के दौरान विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। समारोह में सत्र 2023-24 के दौरान 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के उन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी लगन व अथक परिश्रम से विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर उन्हें विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के कॉमर्स ग्रुप की टॉपर ऋद्धि अग्रवाल को इक्कीस हज़ार रुपए तथा पीसीएम ग्रुप की अदिति गोला एवं गौरीशा अग्रवाल, पीसीबी ग्रुप के अखिलेश कुमार मौर्य तथा कक्षा 10 की टॉपर श्रेया सिरोही को ग्यारह – ग्यारह हज़ार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय में 15 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके टीचर्स एवं 10वीं व 12वीं कक्षा में अध्यापन करने वाले सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सत्र 2023-24 के दौरान विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को तो सम्मान मिला ही, साथ ही इस दौरान शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

सत्र 2023-24 के दौरान अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले रूबी सदन को विजेता एवं एमराल्ड सदन को उपविजेता घोषित किया गया तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। सभी पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किए गए। ने अपने संबोधन में सभी को जी आर एम स्कूल की रजत जयंती की बधाई देते हुए कहा कि जीवन पथ पर सदैव परिश्रम से अग्रसर रहने की प्रेरणा व सीख देने वाली अनुशासित जीवन शैली का नाम जीआरएम है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया है, वह सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने आशा जताई कि निकट भविष्य में भी श्री गुलाब राय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभी विद्यालय और उनके विद्यार्थी नए-नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। श्री गुलाब राय ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के प्रबंधक राजेश जौली ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय की स्थापना करने वाले पूर्वजों ने जिन जीवन मूल्यों को आधार बनाकर विद्यालय की स्थापना की थी, उन्हीं जीवन मूल्यों और नैतिकता को बनाए रखना श्री गुलाब राय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभी विद्यालयों का प्राथमिक कर्तव्य है और भविष्य में भी पूर्वजों की दिखाई गई राह का ही अनुसरण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर गुलाब राय ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी अग्रवाल, ट्रस्ट के प्रेसिडेंट रवि अग्रवाल, गुलाब राय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक त्रिजित अग्रवाल , जीआरएम डोहरा ब्रांच के प्राचार्य शील सक्सेना, जीआरएम जूनियर विंग की कोऑर्डिनेटर डॉ विनीता सक्सेना एवम विशिष्ट अतिथि गणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, अभिभावक गण एवं विद्यार्थी भी उपस्थित …

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights