अपनी परवरिश और पिता को बोले आयुष्मान खुराना, चप्पल और बेल्ट से बचपन में खा चुके हैं मार

Screenshot 2024-11-17 155314
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

इस साल आयुष्मान खुराना के जीवन में ऐसा साल आने वाला है, जब उनकी एक भी फिल्म स्क्रीन पर नहीं आई है। इन दिनों आयुष्मान म्यूजिकल बैंड आयुष्मान भव के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। ऑनेस्टली सेइंग पॉडकास्ट पर दिए गए एक इंटरव्यू में, आयुष्मान ने सिनेमा और संगीत दोनों के संदर्भ में काम के मोर्चे पर बहुत सी चीज़ों के बारे में खुलकर बात की।आयुष्मान ने इस दौरान बताया कि जब उन्होंने विक्की डोनर फिल्म की तब वे पिता बन चुके थे। उन्होंने कहा, ये बहुत अलग था, मैं और ताहिरा बहुत जल्दी माता-पिता बन गए थे। उन्होंने कहा कि एक बेटी का पिता होना भी अलग सा अनुभव देता है। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात है कि उनकी बेटी ने उन्हें और अच्छा इंसान बनने में मदद की।आयुष्मान खुराना ने बताया कि उनकी और उनके पिता की परवरिश में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि वे बहुत मुश्किल से हंस पाते थे। वे बिल्कुल अलग पिता थे, उनके पिता उनसे भी अलग। उन्होंने कहा कि उन्हें बेल्ट और चप्पल से मार पड़ी है। बचपन के सदमे की तरह बीतता था।आयुष्मान खुराना ने कहा कि वे एक बार किसी पार्टी से लौट रहे थे। उस समय उनकी शर्ट से सिगरेट की महक आ रही थी। मैंने सिगरेट छुई भी नहीं लेकिन मुझे पिता से बहुत मार पड़ी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, वे एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights