कार्तिक पूर्णिमा कल…आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन, इंटेलिजेंस के साथ एडीसीपी ने किया घाटों का निरीक्षण

Screenshot 2024-11-14 171747
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कानपुर। में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गुरुवार रात 12 बजे से शुक्रवार को स्नान समाप्ति तक यह बदलाव प्रभावी रूप से लागू रहेगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। उन्नाव सीमा से परियर पुल होते हुए मध्यम अथवा भारी वाहन जिन्हें चौबेपुर की ओर जाना है, वह परियर पुल होते हुए बिठूर शनिदेव चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन गंगा बैराज से मंधना होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। चौबेपुर से भारी अथवा मध्यम वाहन शनिदेव चौराहा बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मंधना गंगा बैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे मंधना चौराहे की ओर से आने वाले भारी व मध्यम वाहन ब्लूवर्ल्ड तिराहे से चुंगी चौराहा बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन यश कोठारी चौराहा से गंगा बैराज होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। मंधना व कल्याणपुर की ओर से आने वाले भारी व मध्यम वाहन यश कोठारी चौराहा से चुंगी चौराहा बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन गंगा बैराज की ओर से अपने गंतव्य को जा सकेंगे  एस कोठारी चौराहे से चार पहिया, छह पहिया अथवा अन्य बड़े सवारी वाहन बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन ब्लू वर्ल्ड तिराहे से बिठूर की ओर जा सकेंगे। गंगा बैराज से कोई भारी अथवा मध्यम वाहन अटल घाट कर्बला की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन एस कोठारी चौराहा होते हुए कल्याणपुर से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। मैनावती मार्ग एवं कंपनीबाग की ओर से कोई भारी अथवा मध्यम वाहन कर्बला, गंगाबैराज की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन जीटी रोड होते हुए रामादेवी अथवा कल्याणपुर की ओर से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। कंपनीबाग चौराहा से वीआईपी रोड होते हुए बीमा चौराहा एवं जाजमऊ तक भारी अथवा मध्यम वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन जीटी रोड होते हुए रामादेवी व कल्याणपुर होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। बीमा चौराहा से सिद्धनाथ घाट की ओर कोई भारी अथवा मध्यम वाहन नहीं जा सकेंगे। फूलबाग चौराहा की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन मेघदूत तिराहे से दाहिने मुड़कर सरसैय्याघाट चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। कानपुर नगर से शुक्लागंज, उन्नाव की ओर जाने वाले भारी एवं हल्के वाहन नया गंगा पुल होते हुए शुक्लागंज की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन झाड़ी बाबा चौराहा से नरौना चौराहा होते हुए जाजमऊ गंगा पुल से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।उन्नाव सीमा पिरयर पुल की ओर से आने वाले वाहन ध्रुव टीला मार्ग पर बांए किनारे अपने वाहनों को पार्क करेंगे। चौबेपुर की ओर से आने वाले वाहन शनिदेव चौराहे से पूर्व निर्धारित बस च कार पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे। ब्लू वर्ल्ड तिराहा से बिठूर की ओर आने वाले वाहन चुंगी चौराहे से पहले पूर्व निर्धारित मां बगुला पीतांबरा मन्दिर के सामने बस पार्किंग एवं बैरियर स्थल के बगल में फॉर्म हाउस के अन्दर कार एवं मोटर साइकिल पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करेंगे।परमट घाट पर कम्पनीबाग, रावतपुर इत्यादि मार्गों से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को बक्कल पार्किंग में पार्क करेंगे। फूलबाग, पुलिस लाइन मार्ग होते हुए परमट मन्दिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को यूनियन बैंक तिराहे से पहले ग्रीनपार्क स्टेडियम के किनारे अपने वाहनों को पार्क करेंगे। कंपनीबाग व मैनावती मार्ग से अटलघाट, गंगाबैराज की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को कर्बला चौराहे से कर्बला मस्जिद वाली सड़क की ओर अपने वाहनों को खड़ा कर सकेंगे। फूलबाग, बड़ा चौराहा से सरसैय्याघाट आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को सरसैय्याघाट से चेतना चौराहा के बीच सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे। कंपनीबाग, ग्रीनपार्क की ओर से सरसैय्याघाट आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को डायल 112 के ग्राउंड में पार्क कर सकेंगे। सिद्धनाथघाट जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को घाट से पूर्व निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights