पीलीभीत। के पूरनपुर-बंडा मार्ग पर घुंघचाई थाना क्षेत्र की बलरामपुर पुलिस चौकी के पास निजी बस बृहस्पतिवार तड़के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में 20 से अधिक मजदूर घायल हो गए। इनमें तीन मजदूरों की हालत गंभीर है। तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य मजदूरों का सीएचसी में उपचार कराया गया। मजदूर बरेली के नवाबगंज से ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। बस पलटने की वजह कोहरा और चालक की लापरवाही बताई जा रही है। हादसे में नवाबगंज निवासी रुकसाना, फिरोज खान, जयमली, आरिफ और समीर सहित 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। रुखसाना, जयमली और आरिफ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।