प्रतियोगी छात्रों और पुलिस से फिर हुई तीखी झड़प, आईडी प्रूफ मांगने पर भड़के छात्र, बुलाई गई फोर्स

Screenshot 2024-11-13 201033
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रतियोगी छात्र और पुलिस में झड़प हो गई। स्थिति मारपीट और हाथपाई तक आ गई। इससे हलचल मच गई। छात्रों के उग्र रुख को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स बुला ली गई। मामला उस समय बिगड़ा जब आयोग के पास टीबी सप्रू रोड पर लगे बैरिकेडिंग के बीच से होकर छात्र यूपीपीएससी गेट की तरफ आ रहे थे। यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने छात्रों पर बाहरी होने का शक जताते हुए आईडी प्रूफ मांग लिया। इसको लेकर छात्र उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। इससे स्थिति बिगड़ गई। छात्रों और पुलिस से काफी देर तक झड़प और नोकझोंक हुई। स्थिति मारपीट और हाथपाई तक पहुंच गई। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए और पुलिसकर्मियों से उलझ गए। यह देखते हुए मौके पर अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights