मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने कर्मचारियों को बांटा बोनस,567 कर्मचारियों के खिले चेहरे

October 29, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने पालिका के समस्त कार्यरत सामान्य/सफाई/सेवानिवृत/मृतक/संविदा कर्मचारियों को बोनस बांटा। जिसमें 339 नियमित सामान्य/सफाई कर्मचारियों को बोनस अंकन 23,41,812/रुपए, 10 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अंकन 11,480/रुपए, 40 संविदा सफाई कर्मचारी अंकन 1,00,346/रुपए, 178 सेवानिवृत/मृतक कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए एरियर अंकन 2,00,279/रुपए इस प्रकार कुल 567 कर्मचारियों को कुल अंकन 26,54,277/रुपए का भुगतान किया। इसके साथ ही नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों को पिछेल दो माह के वेतन का भी पालिका अध्यक्ष ने भुगतान किया। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बाल्मीकि जयंती पर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा से दीपावली पर्व पर कर्मचारियों को बोनस देने का आग्रह किया था, तमाम अटकलों के बाबजूद आज पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया। साथ ही पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पालिका अध्यक्ष से नगर विभिन्न चौराहों पर रंगोली बनाने को भी कहा। इसी के मद्देनजर आज पालिका अध्यक्ष ने रंगोली बनाने के भी निर्देश जारी कर दिए है। अध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि कर्मचारी पालिका के हाथ पैर है, पालिका कर्मचारी वेतन, बोनस, ग्रेजुटी पर ही निर्भर है। हमारी जिम्मेदारी शहर के विकास के साथ पालिका कर्मचारी की भी है। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि पालिका कर्मचारी खुश रहे क्योंकि पालिका कर्मचारियों के सहयोग के बिना शहर का विकास नहीं हो सकता। इसके साथ ही अध्यक्ष फात्मा रजा ने नगर में पेयजल आपूर्ति के सुधार के लिए कार्यवाही तेज कर दी है। शहर को चार जोन में बांटकर प्रत्येक क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाएगा। दीवाली पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल संकट और स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि पेयजल आपूर्ति को लेकर सभी ट्यूबवेल और हैंडपंप की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, बिजली कटौती की स्थिति में भी जलापूर्ति जारी रखने के लिए ट्यूबवेल पर अतिरिक्त जनरेटर लगाए जाएंगे। लाइटों की मरम्मत और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। वार्डों में लाइट की समस्या को दूर करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जो सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का काम करेगी। नगर पालिका के कंट्रोल रूम पर 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी समय आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि दीवाली के अवसर पर शहर में सफाई और पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सफाई व्यवस्था को लेकर हर इलाके में विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि त्योहार के दौरान कोई असुविधा न हो। इधर सफाई मजदूर संघ/स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष का फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर पालिका के कर्मचारियों में खुशी की लहर देखने को मिली। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तैय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, सफाई निरीक्षक राजीव मलिक, जलकल अभियंता सतीश कुमार, अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा, लेखाकार लवी कुमार, कार्यलय अधीक्षक खालिद अली खां, लिपिक नवेद इकबाल, सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल, नगर सचिव अरुण कुमार तथा स्वायत शासन संघ के अध्यक्ष सचिन सक्सेना, महामंत्री नारायण दत्त शर्मा एवम पालिका के समस्त सामान्य व सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights