मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

धनतेरस पर प्राधिकरण को हुई रू -120.00 करोड़ की आय।

October 29, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन में रामगंगा नगर आवासीय योजना एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न सेक्टरों के भूखण्डों की लाटरी ड्रा के माध्यम से लगभग रूपये-120 करोड़ की आय प्राप्त हुई। बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा नवीन कार्यालय परिसर में रामगंगा नगर आवासीय एवं ग्र्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न श्रेणी व क्षेत्रफल के रिक्त भूखण्डों के आवंटन हेतु शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में लाटरी ड्रा के माध्यम से कुल 263 आवासीय भूखण्डों का आवंटन किया गया। प्राधिकरण के आवासीय भूखण्डों के आवंटन से लगभग रूपये-120.00 करोड़ की आय प्राप्त हुई। उक्त आवंटन शिविर में मनिकन्डन ए०, उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली, श्री योगेन्द्र कुमार सचिव, ब वि प्रा, गौतम सिंह, विशेष कार्याधिकारी, शिवधनी सिंह यादव मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, एपीएन सिंह अधिशासी अभियन्ता आदि उपस्थित रहें। ग्रेटर बरेली आवासीय योजना 60 मीटर चौड़े बरेली बीसलपुर मार्ग तथा 80 मीटर चौड़े लखनऊ दिल्ली मार्ग बड़ा बाईपास पर स्थित है। योजना में 45 मीटर व 30 मीटर चौड़ी जोनल रोड का प्राविधान किया गया है, इसके अतिरिक्त आन्तरिक सड़कों की चौड़ाई भी 18 मीटर तक रखी गयी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सभी बिजली की लाइने पूरी तरह से भूमिगत रखी गयी है तथा योजना के अन्दर ही 132 केवीए का विद्युत उपकेन्द्र भी प्रस्तावित किया गया है, ताकि योजना के निवासियों को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। ग्रेटर बरेली योजना के अन्दर 24 एकड़ क्षेत्रफल में सेन्ट्रल पार्क, एम्यूजमेन्ट पार्क कम्यूनिटी सेन्टर आदि भी विकसित किये जा रहे है। उक्त के अतिरिक्त बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा रामपुर रोड, झुमका चौराहें के निकट प्रस्तावित इण्डिस्ट्रियल टाउनशिप हेतु डिमाण्ड सर्वे दिनांक 22-11-2024 तक खोला गया है, जिसमें जन-सामान्य द्वारा अत्यधिक रूचि दर्शाते हुए विभिन्न प्रकार के भूखण्डों हेतु अब तक 200 आवेदन प्राप्त हो गये है तथा रामगंगा नगर आवासीय योजना में भी विभिन्न सेक्टरों में व्यवसायिक भूखण्डों के आवेदन दिनांक 05-11-2024 तक आमंत्रित किये गये है, जिनकी नीलामी दिनांक 06-11-2024 को पूर्वान्हः 11ः00 बजे बरेली विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन में आयोजित की जानी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights