धनतेरस से दीपावली हेतु मजिस्ट्रेट हुए नामित

Screenshot-2024-10-28-174050
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला मजिस्ट्रेट निधि श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष दीपावली का त्यौहार 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जायेगा। यह पर्व 29 अक्टूबर (धनत्रयोदशी), 30 अक्टूबर (नरक चतुर्दशी), दिनाँक 31 अक्टूबर (बड़ी दीपावली), 02 नवम्बर (गोवर्धन पूजा) एवं 03 नवम्बर (भैया दूज) तक चलेेंगे। दीपावली हिन्दुओं का मुख्य त्यौहार है तथा इस पर्व पर आतिशबाजी का प्रयोग बड़ी मात्रा में होता है। धनत्रयोदशी सेे ही बाजार में बहुत अधिक भीड़-भाड़ आरम्भ हो जाती है। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर्व पर मन्दिरों में विभिन्न आयोजन होते हैं। इन अवसरों पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु नगर बदायँू एवं नगर उझानी में मजिस्ट्रेटों को सेक्टरवार नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण नगर क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट बदायूँ तथा तहसील क्षे़त्रों में सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट शान्ति व्यवस्था हेतु पूर्ण उत्तरदायी रहेंगे। उन्होंने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट को थाना कोतवाली क्षेत्र हेतु बनाए गए जोन हेतु जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है तथा तहसीलदार बदायूँ को सेक्टर मुख्यालय थाना कोतवाली व सेक्टर क्षेत्र कोतवाली क्षेत्र चौकी सोथा, मीरा जी चौकी छः सड़का, मालवीयगंज, लोटनपुरा, खण्डसारी, पनवड़िया, साहूकारा,टिकटगजं, सोथा,चौधरी सराय,मढ़ई चौक, पाकड़ चौराहा, घन्टाघर, कबूलपुरा गोटिया, ईदगाह, छोटी ज्यारत, जालन्धरी सराय एवं अन्य निकटवर्ती क्षेत्र हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है तथा नायब तहसीलदार बदायूँ सेक्टर मुख्यालय चौकी नई सराय व सेक्टर क्षेत्र चौकी नवादा, चौकी नई सराय, बाबूराम मार्केट, शहवाजपुर, ब्राहमपुर, गद्दीचौक, रजीचौक,सुभाष चौक, लोची नगला,एवं अन्य निकटवर्ती क्षेत्र हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ गुप्ता उप जिलाधिकारी (परिवीक्षाधीन) जनपद बदायँू को जोन मुख्यालय थाना सिविल लाइन क्षेत्र बदायूँ हेतु जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है तथा जिला पूर्ति अधिकारी बदायॅू को सेक्टर मुख्यालय थाना सिविल लाइन बदायूँ व सेक्टर क्षेत्र मण्डी समिति, सिविल लाइन, जवाहरपुरी,आवास विकास, रेलवे क्रासिंग, इन्द्रा चौक, रोडवेज,लावेला चौक, मीरा सराय एवं अन्य निकटवर्ती क्षेत्र हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है तथा उप जिला मजिस्टेªट, सदर बदायूँ को जोन मुख्यालय थाना उझानी हेतु जोनल मजिस्ट्रेट तथा खण्ड विकास अधिकारी उझानी को सेक्टर मुख्यालय थाना उझानी तथा सेक्टर क्षेत्र सम्पूर्ण नगर व ग्रामीण क्षेत्र उझानी हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त रिजर्व में 04 अधिकारियों की डियुटी लगाई गई है जिसमें प्रवेश कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक बदायॅू, विरेन्द्र कुमार, सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायॅू, अभय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी बदायॅू, सतेन्द्र कुमार मिश्र, श्रम प्रवर्तन अधिकारी बदायूूॅ हैं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है तथा अन्य अधिकारी त्यौहारों पर समस्त अधिषासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत जनपद बदायॅू अपनी अपनी निकाय में समुचित सफाई एवं पेयजल व्यवस्था सुनिष्चित करेंगे तथा मुख्य मुख्य स्थानों पर चूना डलवाना सुनिष्चित करें । उन्होंने कहा कि दीपावली के पर्व पर आतिशबाजी/पटाखों का प्रयोग करने के कारण व्यक्तियों के आतिशबाजी से जलने की घटनाएं होती हैं तथा जलने वालों में अधिकाश्ंा बच्चे होते हैं। अतः जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के बर्न वार्ड में चिकित्सकों तथा सहायकों की तैनाती करने के साथ साथ आवश्यक औषधियों की भी समुचित व्यवस्था रखी जाये। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी के कारण अग्निकांड की स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा पूर्ण व्यवस्था रखी जाये। समस्त हाइड्रेन्ट को चालू हालत में रखा जाये तथा अग्निशमन कर्मचारियों को वाहनों के साथ नगर के महत्वपूर्ण तथा आबादी वाले क्षेत्रों में तैनात कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस पटाखों का भण्डारण एवं विक्रय नहीं होने दिया जाये। नगर मजिस्ट्रेट तथा समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट सम्बन्धित अधिषासी अधिकारी तथा अग्निषमन के अधिकारियों के साथ पटाखों की दुकानों एवं भण्डार स्थलों का निरीक्षण कर लें तथा यह सुनिश्चित करें कि वैध लाइसेंस होनेे पर ही निर्धारित/अनुमत स्थल पर पटाखों का विक्रय/भण्डारण किया जाये। उन्होंने कहा कि आंतिषबाजी की दुकानों के पास बाल्टियों में रेत, पानी तथा अग्निषमन विभाग की फायर बिग्रेट तथा संबंधित निकाय के पानी के दो दो टैंकर रखे जाने की व्यवस्था सुनिष्चित की जाये। भाई दूज के अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा यातायात की समुचित व्यवस्था की जाये तथा मुख्य मार्गों पर आवश्यकतानुसार बसों के फेरों में वृद्धि की जाये अथवा अधिक बसें मार्ग पर लगा दी जायें। इस दिन बस अड्डों तथा टैक्सी स्टैण्ड पर अधिक चौकसी रखी जाये। उन्होंने कहा कि दीपावली एवं भाईदूज के अवसर पर सडे़ गले फलों, मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं मिलावटी मिठाईयों की बिक्री नहीं होने दी जाये। इसे रोकने के लिए टीम बनाकर नियमित चैंकिंग की जाये।ं मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं मिठाईया बेचने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। सभी मन्दिरों तथा धार्मिक स्थलों/मार्गों में विशेष रूप से धार्मिक स्थलों पर प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर शान्ति समितियों की बैठके करा ली जायें तथा क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग लिया जाये। यदि किसी प्रकार की कोई अफवाह संज्ञान में आती है तो तत्काल उसका समाधान कराया जाये तथा प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। दीपावली के अवसर पर विद्युत की पर्याप्त एवं निर्बाध पूर्ति सुनिश्चित की जाये।समस्त शिकायत केन्द्रों पर समुचित संख्या में तकनीकी स्टाफ को तैनात किया जाये। जिससे विद्युतआपूर्ति को लेकर कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो पाये। विद्युत विभाग के समस्त अभियन्ता दूरभाष पर निरन्तर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण करके पूजा/धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था की जांच कर ली जाये।कच्ची/अबैध शराब की अभियान चलाकर आबकारी टीम के साथ छापेमारी की जाये। ए0आर0एम0 रोडवेज सुनिष्चित करें कि सभी रूटों पर रोडवेज की पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध रहें। कोई भी परिवाहन चालक नषे की हालत में वहान न चलाये इस हेतु अभी शत-प्रतिषत जाँच करायी जाये सभी बसें पूर्णतः फिट/संचालन योग्य हों। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व व भाईदूज के अवसर पर काफी मात्रा में बहिनें भईयादूज मनाने के लिए बसों व अन्य वाहनों से आती जाती हैं जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसके दृष्टिगत एआरटीओ प्रवर्तन अम्बरीश कुमार तथा एआरटीओ प्रशासन राम बचन की ड्यूटी लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि समस्त मजिस्ट्रेट/अधिकारी द्वारा प्रत्येक छोटी से छोटी घटना पर सजग दृष्टि रखी जाये तथा अपने उच्चाधिकारियों को निरन्तर अवगत कराया जाये। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशा0) के साथ पुलिस अधीक्षक नगर तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0) के साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भ्रमणशील रहेंगे तथा स्थिति से अवगत कराते रहेंगे। इस पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु तैनात किये गये मजिस्ट्रेट अधोहस्ताक्षरी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडेगें। यदि किसी अधिकारी का स्थानांतरण होता है तो उनके स्थान पर उनके प्रतिस्थानी/लिंक ऑफिसर द्वारा उक्त डयूटी सम्पादित की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights