मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विकसित की जा रही दो अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर

September 4, 2024By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा नरियावल ने शाहजहॉपुर रोड पर 2 अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई जिसमे साधना अग्रवाल द्वारा नरियावल, शाहजहॉपुर रोड पर ग्राम परातासपुर पर लगभग 5 बीघा क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध कालोनी का निर्माण , विकास कार्य करते हुए मौके पर साइट ऑफिस, सड़क, नाली, विद्युत पोल एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य कर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इरशाद खॉ उर्फ छोटा, हनीफउद्दीन, मुशाहिद खॉ आदि द्वारा ग्राम उड़ला जागीर पर लगभग 4 बीघा क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध कालोनी का निर्माण ,विकास कार्य करते हुए मौके पर सड़क, नाली एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य कर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्तागण हरीश चौधरी, सुनील गुप्ता अवर अभियन्ता रमन कुमार आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा 2 अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights