मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

August 31, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन का खेल विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने टॉस उछालकर शुरू किया । प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया था। जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थी तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में बच्चों में नई उत्साह और उमंग दिखाई दी। जिसमे जूनियर बालक वर्ग में भगत सदन, विवेकानंद सदन तथा आजाद सदन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में विवेकानन्द सदन, तिलक सदन तथा आजाद सदन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सीनियर बालक वर्ग में आजाद सदन, तिलक सदन तथा विवेकानंद सदन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में तिलक सदन, आजाद सदन तथा भगत सदन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने प्रतियोगिता के समापन पर कहा खेल कैरियर में एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है। इसलिए हमें नियमित रूप से खेल खेलने चाहिए उन्होंने प्रतिभागियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और सभी शुभकामनायें देते हुए कहा कि अपनी प्रतिभा में निखार लाते हुए अपने सपनों को साकार करें । प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और कहा इस तरह के खेल खेलने से शरीर को शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से स्वस्थ रखा जा सकता है इसलिए हमें प्रतिदिन पढाई के साथ-साथ इन-डोर और आउट-डोर खेल अवश्य खेलने चाहिए। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में टी.सी. भट्ट, विकास कुमार, ललित यादव एवं स्वाति साहू ने मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights