मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल में ‘ स्पोर्ट्स मीट’ के दूसरे दिन भव्य आयोजन हुआ,खेल में कई विद्यार्थियों ने बाजी मारी

August 29, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में आज ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय ‘स्पोर्ट्स मीट’ के दूसरे दिन सर्वप्रथम प्रार्थना-सभा में शिक्षिका श्रीमती ज्योति द्वारा हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर उनके विषय में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत द्वारा फीता काटते हुए आज के खेलों का शुभारंभ किया गया। जिसमें कि आज एवं प्रथम दिवस में आयोजित खेलों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में से कक्षा-3 (अ), (ब), (स) की बालक वर्ग रिले रेस में कक्षा-3 (अ), कक्षा-3 (अ), (ब), (स) की बालिका वर्ग रिले रेस में कक्षा-3 (स), कक्षा-4 (अ), (ब), (स) एवं कक्षा-5 (अ), (ब), (स) के मध्य बालक वर्ग लॉग जंप में कक्षा-5 (स) से अर्पित, कक्षा-4 (अ), (ब), (स) एवं कक्षा-5 (अ), (ब), (स) के मध्य बालिका वर्ग लॉग जंप में कक्षा-5 (ब) की अनन्या, कक्षा-6 से 8 के तीनों वर्र्गाें के बालक वर्ग हॉकी मैच में कक्षा-8 (अ), कक्षा-6 से 8 के तीनों वर्र्गाें के बालिका वर्ग हॉकी मैच में कक्षा-6 (स), कक्षा-9 एवं 10 के चारों वर्गों के बालक वर्ग शॉट-पुट प्रतियोगिता में कक्षा-9 (स) से अभिनव एवं कक्षा-10 (ब) से गोपाल खरवार, कक्षा-9 एवं 10 के चारों वर्गों के बालिका वर्ग शॉट-पुट प्रतियोगिता में कक्षा-9 (स) से श्वेता यादव, कक्षा-11 एवं 12 के तीनों वर्गों के बालक वर्ग शॉट-पुट प्रतियोगिता में कक्षा-12 (ब) से फिदाउल मुस्तफा एवं बालिका वर्ग में कक्षा-12 (ब) की अनुष्का यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके अलावा कक्षा-9 से 12 के बालक वर्ग बॉलीवॉल मैच में कर्मा हाउस एवं शौर्या हाउस के मध्य हुए फाइनल मैच में कर्मा हाउस ने एवं कक्षा-9 से 12 के बालिका वर्ग कबड्डी मैच में कर्मा हाउस एवं शौर्या हाउस के मध्य हुए फाइनल मैच में कर्मा हाउस विजयी रहा। विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत द्वारा विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया एवं भविष्य में इसी तरह और अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए खेलों में अपना, परिवार, विद्यालय, समाज एवं देश का नाम रोशन करने हेतु अभिप्रेरित भी किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights