मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वेटरन खिलाड़ियों ने भी दिखाया जोश सौरभ पोद्दार आगरा, द्वितीय- अनिल सेन मुरादाबाद, तृतीय- सचिन लखनऊ विजेता

August 25, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेलीः 11वां श्रीराम मूर्ति मेमोरियल एवं सेकेंड यूपी स्टेट रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दिन रविवार को मास्टर्स के मुकाबले हुए। युवाओं से ज्यादा इसमें वेटरन खिलाड़ियों ने जोश दिखाया और एक एक प्वाइंट के लिए संघर्ष किया। ‘स्टैग ग्लोबल’ द्वारा संचालित श्री राम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के अंतिम दिन मास्टर्स कैटेगरी के फाइनल मैच खेले गए। इसमें 39 वर्ष से अधिक आयु के वेटरन पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस वर्ग में वेटरन पुरुषों को छह कैटेगरी (39+, 49+, 59+, 64+, 69+, 74+) और वेटरन महिलाओं को दो कैटेगरी (39+, 49+) में रखा गया। लखनऊ के एमएन खरे (वेटरन 74+), गौतमबुद्ध नगर के मेजर जनरल आरएन मसालदान (वेटरन 69+), लखनऊ के एचएस नेगी (वेटरन 64+), प्रयागराज के दीपक सिंह (वेटरन 59+), सुल्तानपुर के अभिषेक मनी (वेटरन 49+) और आगरा के सौरभ पोद्दार (वेटरन 39+) ने अपने अपने वर्ग में जीत हासिल की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

महिला वर्ग में बरेली की पल्लवी सिंगला (वेटरन 39+) और बरेली की ही डा.अनीता नाथ (वेटरन 49+) अपने अपने वर्ग में चैंपियन बनीं। यूपीटीटीए के प्रेसीडेंट संजीव पाठक, यूपीटीटीए के पूर्व जनरल सेक्रेटरी अरुण बनर्जी, टूर्नामेंट डायरेक्टर एनके लाहिरी, अंतरराष्ट्रीय ब्लू बैज अंपायर बने अमित सिंह, बरेली टेबल टेनिस संघ के सचिव दीपेंद्र कामथान, श्रीराम मूर्ति कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डा. प्रभाकर गुप्ता, टूर्नामेंट के आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डा. सोवन मोहंती ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफियां और सर्टिफिकेट प्रदान किए।—-फाइनल में यह रहा परिणाम—- पुरुष—- वेटरन कैटेगरी 39+ —- प्रथम- सौरभ पोद्दार (आगरा), द्वितीय- अनिल सेन (मुरादाबाद), तृतीय- सचिन (लखनऊ) वेटरन कैटेगरी 49+ —- प्रथम- अभिषेक मनी (सुल्तानपुर), द्वितीय- अनिल जाजो (गाजियबाद), तृतीय- दिलीप सेन (कानपुर) वेटरन कैटेगरी 59+ —- प्रथम- दीपक सिंह (प्रयागराज), द्वितीय- सरोज कुमार पांडेय (प्रयागराज), तृतीय- उपेंद्र अग्रवाल (मुरादाबाद) वेटरन कैटेगरी 64+ —- प्रथम- एचएस नेगी (लखनऊ), द्वितीय- आरके टंडन (लखनऊ), तृतीय- एएम श्रीवास्तव (लखनऊ)वेटरन कैटेगरी 69+ (पुरुष) —- प्रथम- मेजर जनरल आरएन मसालदान (गौतमबुद्ध नगर), द्वितीय- सुरेंद्र कुमार विंदिया (गौतमबुद्ध नगर), तृतीय- संजय मुंशी (प्रयागराज) वेटरन कैटेगरी 74+ (पुरुष) —- प्रथम- एमएन खरे (लखनऊ), द्वितीय- कर्नल शिव कुंजरू (आगरा) महिला—-वेटरन कैटेगरी 39+—- प्रथम- पल्लवी सिंगला (बरेली), द्वितीय- मृदुला पास्टर (बरेली), तृतीय- विनीता मेघरान (बरेली) वेटरन कैटेगरी 49+—- प्रथम- डा.अनीता नाथ (बरेली), द्वितीय- शालिनी गोयल (बरेली), तृतीय- रेखा गुप्ता (लखनऊ)

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights