अखिलेश ने यूपी सरकार पर निशाना साधा, बोले- भाजपा के लिए जनता सिर्फ एक मतदाता है

Screenshot-2024-08-06-180458
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि, महिला को बचा लिया गया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर महिला को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर कहा कि भाजपा सरकार से जनता की नाउम्मीदगी का एक और दिल दहला देनेवाला हादसा तब हुआ, जब लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के ‘जनता दरबार’ में पहुंची पीड़ित महिला ने नासुनवाई से हताश होकर अपने दुधमुंहे बच्चे को किनारे बैठाकर आत्मदाह कर लिया। भाजपा के लिए जनता सिर्फ मतदाता है। भाजपा के लिए चुनाव खत्म मतलब जनता से सरोकार खत्म। महिला के प्रति सहानुभूति का भाव रखा जाए व उसके जीवन को बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ इलाज कराया जाए। महिला के परिजन व जनता निगाह रखे, कहीं ऐसा न हो कि भाजपा सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में आत्मदाह करने पर उस महिला के खिलाफ, भाजपा सरकार कोई गुपचुप कार्रवाई कर दे।मामले की जांच की जा रही है। वारदात स्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights