मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 16.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चुनाव से पहले 80 वार्डो में संगठन के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेगी कांग्रेस

August 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आगामी उपचुनाव एवं विधानसभा 2027 से पूर्व संगठन को दुरुस्त करने एवं राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए, महानगर कांग्रेस कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक रेलवे रोड स्थित एक होटल में अध्यक्ष अजय शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महानगर के सभी 80 वार्ड में फिर से संगठन के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और मतदाताओं के बीच संपर्क स्थापित करने को लेकर एक प्रोग्राम तैयार किया गया है, अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि किसी भी संगठन के प्राण उसके सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं,पार्टी को सत्ता का सिंहासन दिलाने में कार्यकर्ताओं की सदैव से अहम भूमिका रही है, उन्होंने कहा कि एक बार फिर से संगठन में सक्रिय लोगों को स्थान दिया जाएगा, अजय शुक्ला ने बताया कि अपनी 138 साल की यात्रा के हर चरण में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश के सभी लोगों की समस्याओं, विकास, आकांक्षाओं और आशाओं एवं उम्मीदों के साथ खड़ी रही है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हमारा सबसे प्रमुख उद्देश्य आजादी हासिल करना था। तब कांग्रेस महात्मा गांधी और कई अन्य महान नेताओं की बुद्धिमत्ता और बलिदान से निर्देशित थी। आजादी के बाद से, कांग्रेस का धर्म सिद्धांत, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और उस समय के अन्य प्रबुद्ध लोगों द्वारा तैयार किया गया, भारत का संविधान है। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी जैसा नेता देश में ना दूसरा कोई है ना होगा, सभी ने संकल्प लिया कि कांग्रेस को लाना है सांप्रदायिकता को देश से हटाना है, आज की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, जनरल सेक्रेटरी एवं मीडिया प्रभारी डॉ सर्वत हुसैन हाशमी ,महानगर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद ज़की, महानगर उपाध्यक्ष मसूद अली पीरजादा, महानगर महासचिव फिरोज खान, पार्षद महशर खान ,पार्षद सादिक अंसारी ,सचिव नासिर अब्बासी ,सचिव पप्पू सागर ,आउटरीच विभाग के जिला अध्यक्ष अफसार खान, मोहम्मद जुबेर खान, मोहम्मद यासीन चौधरी, कशिश कुमार एडवोकेट, विजय प्रताप सिंह एडवोकेट, पंकज शर्मा, नन्हे अंसारी, वार्ड अध्यक्ष मुन्ने अंसारी, लियाकत हुसैन आदि ने विचार व्यक्त किए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights