मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 16.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में प्रबुद्धजन समिति ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का भव्य रूप से स्वागत किया

August 5, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । प्रबुद्धजन समिति की ओर से संतोष गंगवार के झारखंड राज्य के राज्यपाल नियुक्त होने के उपरान्त प्रथम बार बरेली आगमन पर एक स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम सैन्ट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन, आईआईए, लघु उद्योग भारती, आईएमए एवं सैन्ट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्री सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया। उद्योग जगत से जुडे प्रमुख उद्योगपतियों, चिकित्सकों, चार्टर एकाउन्टेन्टस्, समाजसेवी व व्यापारिक जगत से जुडे विभिन्न व्यक्तियों ने फूल मालाओं व बुके देकर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर रहे डा विमल भारद्वाज ने संतोष गंगवार के द्वारा चिकित्सा जगत के विकास में किये गये सहयोग की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश गोयल ने राज्यपाल द्वारा अपने श्रम व टैक्सटाइल जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय रहने के कार्यकाल के दौरान औद्योगिक जगत के विकास के लिए किये गये प्रयासों की भरपूर सराहना की व शुभकामनाएं दीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ उद्योगपति धनश्याम खंडेलवाल ने उनके सांसद व केन्द्रीय पैट्रोलियम मंत्री रहने के समय में बरेली के व्यापार व उद्योगों की समस्याओं के निराकरण के लिए किये गये प्रयासों की सराहना की। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष उन्मुक्त संभवशील ने राज्यपाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार ने सभी अतिथियों व आगुन्तको को धन्यवाद देते हुए कहा कि बरेली की जनता ने जो प्यार व सम्मान इतने सालों से दिया हैं उसके लिए वह हृदय से आभारी हैं एवं आगें भी वह इसी तरह समाज की सेवा करते रहेगें तथा आशा करते हैं कि इसी तरह सभी वर्गों का स्नेह व सहयोग मिलता रहेगा। विशिष्ठ अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा अरूण कुमार व विधायक डा राघवेन्द्र शर्मा ने भी राज्यपाल को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन किशोर कटरू ने किया व कार्यक्रम की अध्यक्षता कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मंत्री डा अरुण कुमार एवं विधायक बिथरी चैनपुर डा राधवेन्द्र शर्मा जी रहें। इस कार्यक्रम में चैम्बर अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल सचिव, अल्पित अग्रवाल, आईआईए अध्यक्ष मयूर धीरवानी, सचिव रजत महरोत्रा, आईएमए अध्यक्ष डा राजीव गोयल, लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ सदस्य श्री एसके सिंह, आशुतोष शर्मा, चैम्बर ऑफ कामर्स सोसाइटी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, डा केशव कुमार अग्रवाल, डा अशोक अग्रवाल, अशोक गोयल, राजीव बुवना, रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रेम शंकर, डा सतेन्द्र सिंह, अनिल अग्रवाल, डा मनीष शर्मा, सुरेश सुन्दरानी, अजय अग्रवाल, विनोद ग्रोवर, पियूष अग्रवाल, नरेन्द्र गुप्ता, डा प्रमेन्द्र महेश्वरी, गुरू महरोत्रा, डा अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, संजय आनन्द, हरदीप सिंह ओबेरॉय, मुकेश गुप्ता, डा विनोद पागरानी, विमल रेवाडी, संदीप अग्रवाल, डा सुदीप सरन, डा महेन्द्र सिंह बासु. डा ओपी भास्कर, प्रकाश लधानी, राजीव शिंघल, सीए राजेन विद्यार्थी, सलिल बंसल, डा आरके सिंह, राजेश कुमार अग्रवाल, तजेन्द्र सिंह आदि ने भाग लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights