मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिलाधिकारी के आदेश के बाद डीआईओएस ने सोबतीज पब्लिक स्कूल पर बैठाई जांच

August 1, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । जिले के सरकारी स्कूलों के साथ अब निजी स्कूलों की भी हालत लगभग एक जैसी ही हो चली है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब कभी किसी सरकारी स्कूल में अभिभावकों द्वारा बच्चे को प्रताड़ित करने की शिकायत स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्य से की जाती है तो वह अपने शिक्षकों के बचाब में उतर आते हैं भले ही शिक्षकों की गलती क्यों न हो, इसी के साथ बच्चे का नाम तक काटने की भी धमकी दी जाती रहती है। ऐसा ही एक मामला अभी कुछ दिन पहले एक निजी स्कूल को लेकर डीएम बरेली रविंद्र कुमार के दरबार तक पहुंचा था। जिसमें एक 5 साल के बच्चे की मां शिवांगी गुप्ता ने डीएम को दिए पत्र में बताया था कि उनका 5 वर्ष का बेटा श्याम गुप्ता है जो सोबतीज पब्लिक स्कूल ग्रीन पार्क में एलकेजी का छात्र है, शिवांगी गुप्ता के मुताबिक वह अपने बच्चे की पढ़ाई लिखाई को लेकर बेहद गंभीर रहती हैं स्कूल में दिए हुए कार्य के साथ गृह कार्य में भी वह बच्चे के साथ लगी रहती हैं जिससे उनके बच्चे में बचपन से ही अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे व्यक्तित्व का निखार हो सके और वह समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बन सके। शिवांगी गुप्ता ने बताया है कि बीते, 5 जुलाई से 10 जुलाई के बीच उनके बच्चे की कोपियों को जाँचते समय स्कूल के शिक्षकों द्वारा कुछ ऐसी गलतियां छोड़ दी गई थी जिनको देख कर वह अपने आप को रोक नही सकीं और उन्होंने इसकी शिकायत जब स्कूल के शिक्षकों से की, तब शिक्षकों द्वारा उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, उल्टा स्कूल के शिक्षकों द्वारा उनके पुत्र का शारीरिक और मानसिक शोषण स्कूल में ही किया जाने लगा। जिसकी वजह से एक 5 साल का अवोध बालक स्कूल जाने से डरने लगा। इसके बाद जब शिवांगी गुप्ता ने उन शिक्षकों की शिकायत सोबतीज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य से की तब उन्होंने भी इस मामले पर कोई खास कार्रवाई नहीं की। और वह भी शिवांगी गुप्ता से कहने लगे कि अगर आपको स्कूल से दिक्कत है तो आप अपने बच्चे का नाम यहां से कटवा सकती है। जिस कारण शिवांगी गुप्ता को जिलाधिकारी के दरबार में अपनी शिकायत दर्ज करानी पड़ी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह द्वारा इस प्रकरण की जांच राजकीय हाईस्कूल इनायतपुर भुता के प्रधानाचार्य को सौंपी गई है। राजकीय हाईस्कूल इनायतपुर भुता के प्रधानाचार्य को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भेजे गए पत्र के साथ शिकायतकर्ता शिवांगी गुप्ता का भी पत्र संलग्न किया गया है। जिससे कि जांचकर्ता के समक्ष पूरा प्रकरण आ सके। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा इस जांच प्रक्रिया को तीन कार्य दिवस में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, अब देखना होगा कि सोबतीज पब्लिक स्कूल ग्रीन पार्क के शिक्षकों के साथ प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच किस दिशा में जाती है क्या इस जाँच से शिवांगी गुप्ता को न्याय मिल सकेगा, और 5 साल का बालक पहले की तरह दोबारा से अपने स्कूल, अपनी कक्षा में अपने सहपाठियों के साथ अच्छे से पढ़ाई कर सकेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights