मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शेरवानी सपा के राष्ट्रीय महासचिव औऱ योगेंद्र तोमर राष्ट्रीय सचिव बने रहेंगे

July 21, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी औऱ राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र सिंह तोमर अपने पद पर बने रहेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनो से पार्टी हित मे इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया। दोनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आग्रह को स्वीकार कर लिया है। सपा के राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र सिंह तोमर का बदायूँ, सम्भल,अलीगढ़, नोएडा सहित तमाम जनपदों में राजनीतिक प्रभाव और जनाधार है। खासकर बदायूँ के सहसवान,गुन्नौर आदि इलाको में वह गरीबों के मसीहा माने जाते है। योगेंद्र सिंह तोमर वक्त वे वक्त जरूरतमंदों की मदद करते रहते है। इसलिए इलाके के लोग उन्हें अपना मसीहा मानते है। योगेंद्र सिंह तोमर के पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी से पारिवारिक, आत्मीय औऱ घनिष्ठ सम्बन्ध है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसी तरह से योगेंद्र सिंह के सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव से भी बेहद करीबी रिश्ते है। इसीलिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें व्यक्तिगत पत्र लिखा और आग्रह किया। साथ ही अखिलेश यादव ने योगेंद सिंह तोमर को सफल राजनीतिज्ञ बताते हुए कहा कि आप श्रेष्ठ व्यक्ति है,आपकी पार्टी को आवश्यकता है। पत्र में कहा है हम आपका पूरा सम्मान करते है।। सपा मुखिया अखिलेश यादव के व्यक्तिगत पत्र लिखने से योगेंद्र सिंह तोमर का इलाके औऱ पार्टी में भी कद बढ़ गया है।

वह पहले से औऱ अधिक नई ताकत बन कर मजबूती के साथ उभरे है। योगेंद्र सिंह तोमर कहते है कि उनके सपा मुखिया अखिलेश यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरबानी से ऐसे घनिष्ठ करीबी रिश्ते है कि वह इन दोनों के आग्रह को अस्वीकार नहीं कर सकते है। वह कहते है कि उन्हें तो जनता की सेवा करनी है। वह हमेशा राजनीतिक मंच से ज्यादा जनता और समाजसेवा के कार्यो को महत्व देते है। आजीवन निस्वार्थ जनता की सेवा करते रहेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights