केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी का हुआ आयोजन

WhatsApp-Image-2024-07-18-at-17.33.11
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकास भवन बदायॅू सभागार में गुरुवार को जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के दूर-दराज से आये कृषकों द्वारा सहभागिता की गई। कृषकों द्वारा कृषि ऋण, विद्युत, गन्ना भुगतान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, नलकूप एवं छुटटा पशुओं के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से प्रश्न पूछे जिसका अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निदान किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय व उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्यमंत्री बीएल वर्मा द्वारा की गई। उन्होनें जनपद के कृषकों से आवहान किया के कृषक दलहनी एवं तिलहनी फसलों को प्राथमिकता के आधार पर बोये जिससे हमारा देश दलहन एवं तिलहन उत्पादन में आत्म निर्भर बन सके। कृषकों के ज्ञानवर्धन हेतु फसल बीमा, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जनपद के प्रगतिशील 20 कृषकों को सावा, कोदो, उर्द, तिल के निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण भी मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में किया गया।

अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कृषकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजीव गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख कादरचौक तथा कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, मनोज कुमार उप कृषि निदेशक, दुर्गेश कुमार जिला कृषि अधिकारी, सतीश चन्द्र भूमि संरक्षण अधिकारी, अमित कुमार शुक्ला मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, डॉ0 अब्दुल रहीम उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री आनन्द चौहान द्वारा किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights