मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में कांग्रेस ने उप चुनाव में इंडिया एलायंस की जीत पर मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया

July 14, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रांतीय अव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के सयुक्त नेतृत्व में देश के अलग अलग राज्य के 13 विधानसभाओं के उपचुनाव में इंडिया गठबन्धन 10 सीटों पर जीतने पर परशुराम चौक पर इंडिया गठबंधन, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मिष्ठान वितरण किया गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बदायूँ अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा उपचुनाव में ‘इंडिया एलायंस’ की शानदार जीत देश के नये नज़रिये और नये जन जागरण की जीत है. युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, कारोबारियों और महंगाई व पेपर लीक से त्रस्त परिवारवालों ने भाजपा को बुरी तरह नकार दिया है. एक बार फिर से समझदार मतदाताओं को बधाई उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है। उपचुनाव में देश की जनता ने अपना समर्थन INDIA गठबंधन को दिया है इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि 7 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है। किसान, नौजवान, मज़दूर, व्यापारी और नौकरीपेशा समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है इस अवसर पर प्रदेश सेवादल यंग बिग्रेड उपाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि देवभू​मि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। कांग्रेस और INDIA के सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विरेश तोमर, प्रदेश महासचिव सुनीता सिंह, प्रदेश सचिव उपासना चौहान ने कहा कि देश की जनता यह समझ चुकी है कि 100 साल पीछे और 100 साल आगे भटकाने वाली राजनीति से देश का भला नहीं होने वाला है। जनता को सकारात्मक राजनीति चाहिए जो वर्तमान को बेहतर करे और भविष्य के उज्ज्वल होने का स्पष्ट खाका तैयार करे। हम युवा भारत की जरूरतों और आकांक्षाओं के प्रति संकल्पबद्ध हैं। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री बाबू चौधरी, शहर उपाध्यक्ष रफत अली ने भी विचार व्यक्त किये इस अवसर पर संचालन जिला महासचिव इख्लास हुसैन ने किया इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर महेंद्र पाल, अख्तर खान उर्फ बबलू, जगदीश, मोरध्वज लोधी, सोनपाल वर्मा, राजेश, दिनेश, बख्तियार आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights