कार्यकर्ता का सम्मान ही मेरे लिए सर्वोपरि है :- दुर्विजय शाक्य

WhatsApp-Image-2024-07-12-at-18.29.11
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा वार मतदाता अभिनंन्दन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में आज बिल्सी विधानसभा का जेएस पैलेस बिल्सी में बिसौली विधानसभा का सरस्वती विद्या मंदिर बिसौली, शेखुपुर विधानसभा का गुड्डो लॉन, दातागंज विधानसभा का विकास खण्ड सभागार दातागंज में सम्पन्न हुआ।बिल्सी में कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर मतदाता ही देश में सरकार चुनते हैं। मतदाताओं ने देश में ऐतिहासिक रूप से नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा बदायूं लोकसभा हम जरूर हार गए हैं लेकिन प्रत्येक कार्यकर्ता के मान सम्मान के लिए सदैव तैयार हूं। कार्यकर्ता का सम्मान ही मेरे लिए सर्वोपरि है। हमारा कार्यकर्ता पार्टी की नींव है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता की हक की लड़ाई सदैव लडूंगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा देश का विकास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही संभव है, यह जनता ने अपने मत से साबित किया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सदन में प्रधानमंत्री जब जवाब देते हैं तो विपक्ष के नेता सुन नहीं पाते और सदन छोड़कर भाग जाते हैं। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कांग्रेस एक वर्ग को लुभाने के लिए पूरे देश के हिंदुओं का अपमान करती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

हिंदू हिंसक नहीं हिंदू रक्षक है। जनता ने कांग्रेस के झूठे षड्यंत्र को पूरी तरह से नकार कर करारा जवाब दिया और तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में देश का नेतृत्व सौंप दिया। जनता जनार्दन से किये हर वादे को भाजपा सरकार पूरा करेगी। गुड्डो लॉन में पूर्व साँसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण की योजनाएं चलाकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है इसीलिए नरेंद्र मोदी गरीबों के हितैषी हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिले जन समर्थन पर मतदाताओं का आभार जताया। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा भाजपा सरकार में अमन चैन का शासन है। सपा सरकार में शाम ढलते ही लूट, डकैती, हत्या और बलात्कार हो जाते थे आज मतदाताओं को खुली आजादी मिली है। बिल्सी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरमैन ज्ञान देवी सागर चेयरमैन जगदीश लोनिया ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ममता शाक्य उदय सिंह गौर और गुड्डो लॉन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय राणा प्रताप सिंह एमपी सिंह राजपूत ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत यादवेंद्र शाक्य दुष्यंत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights