भाजपा ने मतदाता अभिनंन्दन कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार जताया

WhatsApp-Image-2024-07-11-at-18.25.46
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भारतीय जनता पार्टी विधानसभा वार मतदाता अभिनदंन कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसमें बदायूँ विधानसभा का मतदाता अभिनंन्दन कार्यक्रम भाजपा कार्यालय पर और सहसवान विधानसभा का गंगा कोल्ड स्टोरेज इस्लामनगर में आयोजित किया गया। मतदाता सम्मेलन में मतदाताओं द्वारा किये गये कठोर परिश्रम के लिए धन्यवाद व आभार जताया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है। भाजपा सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र और मोदी व योगी सरकार की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ी और वहीं इंडिया गठबंधन ने आरक्षण को खत्म करने का दुष्प्रचार करके झूठ का सहारा लेकर झूठे वायदे करके जनता से वोट मांगा। तब भी वे सरकार न बना पाये। समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में गुंडाराज, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था लेकिन आज प्रदेश में योगी सरकार ने गुंडों, माफियाओं व बलात्कारियों पर बुल्डोजर चलाकर कानून का राज स्थापित किया है। डबल इंजन सरकार से प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा मैं चुनाव जरूर हारा हूँ लेकिन हमेशा आपके सुख दुःख में खड़ा रहूँगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कठोर परिश्रम व मेहनत से चुनाव लड़ा। सभी कार्यकर्ता व समर्थक बधाई के पात्र हैं। प्रत्येक चुनाव कुछ ना कुछ सीख देकर जाता है हम इस लोकसभा चुनाव से भी एक नई सीख लेकर आगे बढ़ेंगे और नए संकल्प के साथ एकजुटता से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया के बरसात के मौसम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी के आवाहन पर “एक पेंड़ मां के नाम” को जन-जन से जोड़ने का कार्य करें और खूब वृक्षारोपण करें। पूर्व मंत्री व सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं। बदायूं विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने कठोर परिश्रम करके बदायूं विधानसभा को नंबर वन पर पहुंचाया है इसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव पार्टी आपके साथ खड़ी है। एक-एक कार्यकर्ता का सम्मान ही भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है। संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, सोवरन सिंह राजपूत, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, डॉ आशीष शर्मा, आशीष शाक्य, मनोज गुप्ता, जितेन्द्र साहू, धीरेंद्र सिंह, अनुज सक्सेना, नौरंग पाल, आंनद मथुरिया, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, पंकज शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights