मानसून आया पर आधे शहर में ही हुई बारिश, अगले 24 घंटों में आंधी और बिजली की चेतावनी

Screenshot-2024-06-29-185851
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कानपुर। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को मानसून कानपुर पहुंच गया। हालांकि पहली मानसूनी बारिश सिर्फ आधे शहर में हुई। सबसे ज्यादा बारिश दक्षिण क्षेत्र में हुई, अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी ही हुई। शाम तक कुल 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बिजली कड़कने और 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश की ओर से आया मानसून पांच घंटे के अंतराल में आधे उत्तर प्रदेश में पहुंच गया। देर रात तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानसून पहुंच गया है। कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया के अलावा इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में अगले 24 घंटों में बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी आने के आसार हैं। सीएसए के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पिछले तीन दिनों से झांसी और ललितपुर के आसपास मानसून आकर ठिठक गया था। शुक्रवार को दोपहर के बाद कानपुर में मानसून आया है। इस बार कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश होने के आसार हैं।पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार मानसून सात दिन की देरी से कानपुर पहुंचा। 2023 में मानसून 21 जून को आ गया था, लेकिन बारिश का सिलसिला विलंब से शुरू हुआ था। अभी तक सबसे ज्यादा देरी से मानसून वर्ष 2022 में 20 जुलाई को आया था। मौसम विभाग के अनुसार, अभी तक सबसे जल्दी मानसून वर्ष 2011 और 2014 में 12 जून को आया था।मानसून आने के बावजूद महानगर में दिन और रात का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा 42.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दूसरे स्थान पर प्रयागराज है। यहां अधिकतम 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले भी कानपुर का तापमान कई बार प्रदेश में सर्वाधिक जा चुका है। इस सीजन में 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पारा जा चुका है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से शहर में प्रदूषण की मात्रा 100 एक्यूआई से नीचे आ गई है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए प्रदूषण मापक यंत्र में शुक्रवार को शहर प्रदूषण ग्रीन जोन में आ गया। ग्रीन जोन सबसे बेहतर पर्यावरण माना जाता है। इसे हर रंग से इंगित किया जाता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार नेहरू नगर में प्रदूषण की मात्रा 67 एक्यूआई, किदवई नगर क्षेत्र में 75 एक्यूआई और कल्याणपुर क्षेत्र में 75 एक्यूआई रिकार्ड की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights