उझानी में लॉकडाउन की लोग उड़ा रहे धज्जियां,नहीं हो रहा लॉकडाउन का पालन

df14dfc0-bc4a-4925-a70c-868148493c79
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।देश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजो के केस बढ़ने से सरकार ने छः मई की सुवह तक पूर्णतया लॉकडाउन लगाया है।लेकिन लोगों को कोरोना महामारी का बिल्कुल भी खौफ नहीं है।लोग बेखौफ नगर में घूम रहे है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कोरोना संक्रमण के चलते सरकार द्वारा 6 मई की सुवह सात बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है।लॉकडाउन होने के बावजूद् नगर के लोग सड़को पर खुले आम घूम रहे हैं।लोगों को न ही कोरोना वायरस का डर है न ही पुलिस का उनके दिलों में कोई खौफ नजर आ रहा है।दुकानदार अपनी दुकानो के बाहर बैठ जाते हैं।ग्राहक आने पर पुलिस से नजर बचाकर दुकानें खोलकर ग्राहको को महंगे दामों पर सामान बेच रहे हैं।सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये लॉकडाउन लगाया है,लेकिन नगर में बेखौफ बाइकों से घूम रहे लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि नगर में शायद लॉकडाउन नहीं है।ई-रिक्शा व पैदल लोग बिना कार्य से सड़को पर बेखौफ घूम रहे है।नगर के कछला रोड,बिल्सी रोड,स्टेशन रोड पर बेखौफ लोग घूम रहे हैं।साथ ही नगर के मेडिकल स्टोरों पर दवायें खरीदने वालों की भीड़ लगी आसानी से देखी जा सकती है।पुलिस को आते देख सड़को पर घूम रहे लोग गलियों में घुस जाते हैं।पुलिस के जाते ही लोग फिर गलियों से निकलकर सड़को पर आ जाते हैं।लॉकडाउन में अगर इसी तरह सड़को पर लोगों का निकलना जारी रहा तो कोरोना संक्रमण पर कैसे काबू पाया जायेगा यह अपने आप में एक सवाल है।सरकार जब कि कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिये कड़े से कड़े कदम उठा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights