यूपी में 24 घंटों के दौरान कोरोना से 288 की मौत, 29192 नए केस मिले

covidindia-4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में नए कोरोना केस कम नहीं हो रहे हैं. 29-30 हजार नए केस आ रहे हैं. सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 29,192 नए मामले सामने आए हैं. जबकि डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 38,687 पहुंच गई है. वहीं संक्रमण से 288 लोगों की मौत हो गई है. ये जानकारी प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने दी.

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है, 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का भी वैक्सीनेशन हो रहा है. अब तक कुल मिलाकर 1,03,57,498 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है और 23,76,640 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 29,192 नए मामले सामने आए हैं. डिस्चार्ज लोगों की संख्या 38,687 है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 288 लोगों की मृत्यु हुई है. कल प्रदेश में 2,29,440 सैंपल की जांच हुई है.

लॉकडाउन को तीन दिन के लिए और बढ़ाया 

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन को ब्रेक करने के लिए योगी सरकार ने तीन दिन के लॉकडाउन को दो दिन और बढ़ा दिया है. जिसके बाद छह मई गुरुवार को सुबह सात बजे तक लाॅकडाउन जारी रहेगा. लॉकडाउन का मकसद कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करना है ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके. असल में, पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान हुई भारी भीड़ को देखते हुए सीएम योगी ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया.
गांवों में कोरोना स्क्रीनिंग अभियान

पंचायत चुनाव खत्म होते ही गांव में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश के सभी 97 हजार राजस्व गांव में कोविड-19 को लेकर विशेष अभियान 4 मई से चलाया जाएगा जो अगले 4 दिनों तक चलेगा. प्रदेश में सभी ग्राम पंचायतों में टीम भेजकर प्रदेश व्यापी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान खांसी बुख़ार और जुकाम जैसे लक्षणो वाले लोगों का टेस्ट कर तत्काल उन्हें आइसोलेशन में भेजा जाएगा.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights